Aaj Ka Match Kon Jeetega: आज का मैच कौन जीतेगा- भारत vs साउथ अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड
Aaj Ka Match Kon Jeetega: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला आज मुल्लांपुर में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच कटक में हुआ था, जहाँ अफ्रीकी टीम भारत के सामने बुरी तरह धराशायी हो गई थी। मैच एकतरफा रहा और रोमांच पूरी से गायब रहा।
दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम मात्र 74 रन पर सिमट गई थी। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। अब नजरें मुल्लांपुर मुकाबले पर हैं, जहाँ दक्षिण अफ्रीका बदला लेने उतरेगी और भारत सीरीज में बढ़त मजबूत करने की कोशिश करेगा।

IND vs SA: हेड टू हेड आंकड़े
टी20 इंटरनेशनल में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें भारत 19 बार विजयी रहा है। दक्षिण अफ्रीका के नाम 12 जीत दर्ज हैं, जबकि एक मैच बिना नतीजे के समाप्त हुआ है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि इस छोटे फॉर्मेट में भारत का पलड़ा लगातार भारी रहा है।
IND vs SA: आज कौन जीतेगा
आज के मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अगर पिछले मैच की फॉर्म को यहां भी बरकरार रखा जाएगा, तो जीत टीम इंडिया की लग रही है। हेड टू हेड आंकड़े भी भारतीय टीम का सपोर्ट कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए काम मुश्किल नज़र आ रहा है।
कैसी रहने वाली है पिच
मुल्लांपुर की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए सहायक होती है। नई गेंद से थोड़ी बहुत स्विंग देखने को मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान होती जाती है। तापमान और मौसम की स्थिति को देखते हुए ड्यू भी अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, हर्षित राणा
साउथ अफ्रीका टीम
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फेरेरा, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लिथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्ट्जे, टोनी डी ज़ॉर्ज़ी, कॉर्बिन बॉश, रीज़ा हेंड्रिक्स, ओटनील बार्टमैन, क्वेना माफाका, जॉर्ज लिंडे












Click it and Unblock the Notifications