Aaj Ka Match Kon Jeeta 20 July: आज का मैच कौन जीता- ज़िम्बाब्वे vs दक्षिण अफ्रीका

Aaj Ka Match Kon Jeeta: दक्षिण अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे के बीच त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए ज़िम्बाब्वे ने 6 विकेट पर 144 रनों का स्कोर किया। ब्रायन बेनेट सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। जवाबी पारी में खेलते हुए अफ्रीकी टीम ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर ज़िम्बाब्वे को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया और यह फैसला सही साबित हुआ। ज़िम्बाब्वे के ओपनर बल्लेबाज वेस्ले मैधेवेरे महज 13 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद कुछ और विकेट गिरे। मडांडे 8 और सिकन्दर रजा 9 रन बना चलते बने।

aaj ka match kon jeeta

इसके बाद ब्रायन बेनेट और रायन बर्ल ने मिलकर अफ्रीकी गेंदबाजों का सामना करते हुए कुछ रन बनाए। बेनेट ने शानदार अंदाज में खेलते हुए फिफ्टी जमाई। वह 61 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। बर्ल अंत तक क्रीज पर रहे और 36 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे।

निचले क्रम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और ज़िम्बाब्वे की पारी 6 विकेट पर 144 के कुल स्कोर पर समाप्त हो गई। दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए कॉर्बिन बोस्च ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 16 रन खर्च करते हुए 2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भी कुछ विकेट जल्दी गंवाए लेकिन कम स्कोर के कारण दबाव नहीं आया। दक्षिण अफ्रीका ने अठारहवें ओवर तक 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया और ज़िम्बाब्वे को हरा दिया।

अफ्रीका के लिए कप्तान रैसी वैन डर डुसेन ने शानदार अंदाज में खेलते हुए 41 गेंदों में नाबाद 52 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रुबिन हरमन ने 36 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली। डेवाल्ड ब्रेविस ने नाबाद 13 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीकी टीम फाइनल में है और न्यूजीलैंड भी फाइनल में है। फ़िलहाल कुछ लीग मैच बाकी हैं लेकिन फाइनल इन दो टीमों में ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+