ZIM vs SL: ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज ने की अंतिम ओवर में तूफानी बैटिंग, जानिए किसे मिली अंत में जीत

Sri Lanka vs Zimbabwe 3rd T20: ज़िम्बाब्वे ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम मुकाबले में तबाही मचा दी। ज़िम्बाब्वे ने बीसवें ओवर की पांचवीं गेंद पर मैच खत्म कर मेजबान टीम को नाटकीय अंदाज में 4 विकेट से हरा दिया। अंतिम ओवर में ज़िम्बाब्वे को 20 रन चाहिए थे, मैथ्यूज ओवर डाल रहे थे और ये रन बनाकर मेहमान टीम ने धाकड़ जीत दर्ज कर ली। दो ऐसे बल्लेबाजों ने रन बनाये, जिनमें एक तो ज्यादा गेंदबाजी करता है और दूसरा कीपर था।

टॉस जीतकर ज़िम्बाब्वे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। श्रीलंकाई ओपनर बल्लेबाज निसंका 1 और कुसल मेंडिस 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा कुसल परेरा गोल्डन डक पर आउट होकर चले गए। स्कोर 3 विकेट पर 20 रन था और इस बीच समरविक्रमा 16 पर चलते बने।

zim vs al

चार विकेट गंवाने के बाद श्रीलंकाई टीम मुश्किल स्थिति में थी। यहाँ से असलंका और मैथ्यूज ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर डाली। असलंका ने 39 गेंद में 69 रन की पारी खेली। मैथ्यूज 51 गेंद में 66 रन बनाकर नाबाद लौटे।

श्रीलंका ने खराब स्थिति से निकलकर 6 विकेट पर 173 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगा दिया। ज़िम्बाब्वे के लिए मुजराबानी ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा जोंगवे के खाते में भी 2 विकेट आए।

जवाब में खेलते हुए ज़िम्बाब्वे की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज कामुनहुकुम्वे 12 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद तबाही देखने को मिली। बनेट और इरविन के बीच एक भागीदारी हुई। बनेट 25 रन बनाकर आउट हो गए। इरविन ने तूफानी बैटिंग करते हुए फिफ्टी जड़ दी। कुल स्कोर भी 100 के पार चला गया।

इरविन अच्छी बैटिंग करते हुए 54 गेंद में 70 के स्कोर पर आउट हुए। उनके बाद सिकंदर रजा 8 रन बनाकर चलते बने और ज़िम्बाब्वे की स्थिति खराब हो गई। अंतिम ओवर में ज़िम्बाब्वे को जीतने के लिए 20 रनों की दरकार थी। जोंगवे और मंडादे ने मिलकर ये रन बना दिए और ज़िम्बाब्वे ने 4 विकेट से मैच जीत लिया। जोंगवे ने 12 गेंद में 25 और मंडाडे ने 5 गेंद में 15 रन बनाए। इस तरह रोमांचक मैच में ज़िम्बाब्वे ने श्रीलंका को रौंद डाला। जोंगवे गेंदबाजी भी करते हैं और ऑल राउंडर के तौर पर टीम में थे लेकिन मडांडे कीपर हैं, अंतिम ओवर में दोनों ने तहलका मचा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+