IPL Mein Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में आज कौन जीता- किसे मिली फाइनल में जगह

IPL Mein Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला गया। इसमें पिच गेंदबाजों के लिए मददगार रही। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 175 रन बनाए।

टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा 12 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद राहुल त्रिपाठी ने 15 गेंद खेलकर 37 रनों की पारी खेली और टीम को सहारा प्रदान किया। इस बीच ट्रेविस हेड भी 34 रन बनाकर चलते बने।

aaj ka match kon jeeta

एडन मार्करम के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। व 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। यहाँ से हेनरिक क्लासेन एन धमाका कर दिया। वह तूफानी अंदाज में बैटिंग करने लगे और अपनी फिफ्टी भी पूरी कर डाली। क्लासेन ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए।

निचले क्रम से शाहबाज अहमद ने 18 रनों की पारी खेली। हैदराबाद का स्कोर 9 विकेट पर 175 रनों तक पहुंचा। राजस्थान रॉयल्स के लिए आवेश खान और ट्रेंट बोल्ट ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों को ही 3-3 विकेट हासिल हुए। उनके अलावा संदीप शर्मा को भी 2 विकेट मिले।

जवाब में खेलते हुए रॉयल्स की खराब शुरुआत रही। टॉम कोहलर कैडमोर ने 10 रन बनाए। उनके बाद यशस्वी जायसवाल ने धमाका किया और 21 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान संजू सैमसन ने इस अहम मैच में निराश किया। वह 10 रन बनाकर चलते बने। कुछ ऐसा ही हाल रियान पराग का रहा, वह 6 रन ही बना पाए। रवि अश्विन आते ही खाता खोले बगैर चले गए।

यहाँ से दो विकेट और गिरे, हैदराबाद ने शिकंजा कस दिया लेकिन ध्रुव जुरेल ने इरादे दर्शाए और 26 गेंद में फिफ्टी जमा दी लेकिन सामने कोई साथ देने वाला नहीं रहा। राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट पर 139 रन बनाए पाई और मैच हार गई, हैदराबाद तीसरी बार फाइनल खेलेगी। रॉयल्स के लिए ध्रुव जुरेल ने 35 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए। हैदराबाद के लिए शाहबाज अहमद ने 3 और अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+