Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- वेस्टइंडीज vs पापुआ न्यू गिनी
Aaj Ka Match Kon Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और पापुआ न्यू गिनी के बीच मुकाबला खेला गया। इवेंट का यह दूसरा मैच था, जो गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसल लिया और यह सही साबित हुआ। पापुआ न्यू गिनी के ओपनर टोनी उरा 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा लेगा सैका भी 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन चले गए। असद वाला सेट होने के बाद 21 रन पर चलते बने।

विकेट गिरने का सिलसिला यहीं नहीं थमा, इस बार हिरी हिरी आउट हुए। वह 2 रन बनाकर आउट हो गए। इन सबके बीच सेसे बाऊ ने धांसू बल्लेबाजी की और फिफ्टी जमा दी। वह 43 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।
अंत में किपलिन डोरिगा ने टीम को संभालने का काम किया और 27 रनों की पारी खेली। वह नाबाद लौटे और पापुआ न्यू गिनी को 8 विकेट पर 136 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचा दिया। वेस्टइंडीज के लिए आंद्रे रसेल और अल्जारी जोसेफ ने अच्छी गेंदबाजी की और 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स गोल्डन डक पर आउट होकर चलते बने। यहाँ से निकोलस पूरन और ब्रेंडन किंग ने मोर्चा संभाला और अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच किंग 34 और पूरन 27 रन बनाकर आउट हो गए।
जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स गोल्डन डक पर आउट होकर चलते बने। यहाँ से निकोलस पूरन और ब्रेंडन किंग ने मोर्चा संभाला और अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच किंग 34 और पूरन 27 रन बनाकर आउट हो गए।
रोवमैन पॉवेल 15 रन बनाकर आउट हो गए, इससे न्यू गिनी की वापसी हुई। इस दौरान रोस्टन चेज और आंद्रे रसेल ने टीम के लिए अंत में धाकड़ बैटिंग की। चेज ने 27 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए, रसेल ने 9 गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए और विंडीज ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 137 रन बनाकर मैच जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications