Aaj ka Match Kon Jeeta 27 Mar: आज का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs लखनऊ
Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में उतने रन नहीं बने। शार्दुल ठाकुर ने लखनऊ की टीम के लिए धांसू गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।हैदराबाद का स्कोर 9 विकेट पर 190 रनों तक पहुंचा।
टॉस जीतकर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा लगातार दूसरे मुकाबले में फ्लॉप साबित हुए। वह 6 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हो गए।

अगली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने पिछले मैच में शतक जमाने वाले ईशान किशन को गोल्डन डक पर आउट कर हैदराबाद को एक और झटका दिया। इस बीच ट्रेविस हेड ने जिम्मेदारी से बैटिंग करते हुए कुछ अच्छे शॉट जड़े और 28 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हो गए।
यहाँ से हैदराबाद की टीम परेशानी में दिख रही थी लेकिन नितीश रेड्डी ने 32 और हेनरिक क्लासेन ने 26 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अनिकेत वर्मा ने 13 गेंदों में धमाल मचाते हुए 36 रनों की तूफानी पारी खेली और बाद में कप्तान कमिंस ने एक शानदार कैमियो खेला।
पैट कमिंस ने लगातार तीन छक्के जमाए और चौथी गेंद पर 18 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इस तरह हैदराबाद का स्कोर 9 विकेट पर 190 रनों तक पहुँच पाया। शार्दुल ठाकुर ने धांसू गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ के लिए 34 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किये।
जवाब में खेलते हुए लखनऊ की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज मार्करम 1 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से निकोलस पूरन नामक तूफ़ान आया और सब कुछ तहस नहस कर दिया। उन्होंने चौके-छक्कों की बारिश कर 18 गेंदों में फिफ्टी जमा डाली। पूरन ने 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 26 गेंदों में 70 रन बनाए।
उधर मिचेल मार्श ने भी क्रीज के दूसरे कोने से रन बनाते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। मिचेल मार्श के बल्ले से 52 रनों की पारी और और उन्होंने पारी में 31 गेंदों का सामना किया। पंत फ्लॉप रहे और 15 रन बना चलते बने लेकिन अब्दुल समद ने 8 गेंदों में नाबाद 22 और मिलर ने नाबाद 13 रन बनाकर लखनऊ को 17वें ओवर में 5 विकेट से जीत दिला दी, लखनऊ ने अपनी पहली जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications