Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- श्रीलंका v अफगानिस्तान

Aaj Ka Match Kon Jeeta: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 मुकाबले में हराते हुए तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल कर ली। वनडे की तरह यहाँ भी श्रीलंका ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया। अफगानिस्तान के लिए सीरीज में अब तक कुछ भी सही घटित नहीं हुआ। मुकाबला दाम्बुला में खेला गया।

टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने श्रीलंका को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 45 रनों की भागीदारी की। इस बीच निसंका 25 और मेंडिस 23 रन बनाकर आउट हो गए।

aaj ka match kon jeeta

धनंजय डी सिल्वा का बल्ला नहीं चल पाया। वह 14 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। समरविक्रमा के बल्ले से धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिली। वह फिफ्टी जड़ने में सफल रहे और 51 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

हसारंगा ने 9 गेंदों में 22 रन की तेज पारी खेली। उनके अलावा निचले क्रम से एंजेलो मैथ्यूज ने धमाका कर दिया। मैथ्यूज ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाकर श्रीलंका को 6 विकेट पर 187 के स्कोर तक पहुंचा दिया। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह और मोहम्मद नबी ने 2-2 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए अफगानिस्तान ने हजरतुल्लाह जजई के रूप में पहला विकेट गंवाया। वह 1 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद इब्राहिम जादरान 10 और गुरबाज 13 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से अफगान टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। नबी 27 और करीम जनत 28 रन बनाकर आउट हो गए। 101 रन पर अफगानिस्तान ने 8 विकेट गंवा दिए।

अफगानिस्तान ने अपने बचे हुए दोनों विकेट भी गंवा दिए और टीम 115 पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका ने 72 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैथ्यूज और फर्नान्डो ने 2-2 विकेट झटके। हसारंगा आर पथिराना को भी 2-2 विकेट हासिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+