Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- श्रीलंका Vs अफगानिस्तान, पहला वनडे

Sri Lanka vs Afghanistan, 1st ODI: पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में शुक्रवार को अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट गंवाकर बोर्ड पर 381 रन का विशाल स्कोर लगा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 339 रन ही बना सकी। लंका ने इस मैच को 42 रन से जीत लिया।

पथुम निसांका के नाम रहा पहला मैच
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान का पहला वनडे मैच पथुम निसांका के नाम रहा। निसांका वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये कारनामा 136 गेंदों पर किया। श्रीलंका के स्कोर को 381 तक पहुंचाने में निसांका की 210 रन की पारी की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 139 गेदों पर 20 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 210 रन की पारी खेली। इसके अलावा अविष्का फर्नांडो ने 88 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

sri lanka vs afghanistan

अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी ने कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उमजरई ने 115 गेदों पर 13 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 149 रन बनाए, जबकि नबी ने 130 गेदों पर 15 चौके और तीन छक्के की मदद से 136 रन की बड़ी पारी खेली, लेकिन दोनों खिलाड़ियों की ये विशाल पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी, क्योंकि इन दो खिलाड़ियों के अलावा कोई अन्य खिलाड़ी 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका, जोकि टीम की हार का मुख्य कारण रहा।

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन।

अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+