Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- श्रीलंका vs दक्षिण अफ्रीका

SL vs SA Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में आज न्यूयॉर्क के नसाऊ कांउटी ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया। खतरनाक पिच पर स्कोर काफी कम रहा और बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर यह गलत साबित हुआ। श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज पथुम निसंका महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। कुसल मेंडिस कुछ देर के लिए टिके लेकिन वह भी 19 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

sri lanka and south africa

कामिंदु मेंडिस भी 11 रन के स्कोर पर चलते बने। समरविक्रमा और हसारंगा अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इस परेशानी की घड़ी में एंजेली मैथ्यूज ने इंटेंट दिखाया और दो छक्के जमाए। हालांकि वह भी ज्यादा नहीं टिके और 16 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

अंतिम ओवर तक आते-आते श्रीलंकाई टीम 77 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। टी20 क्रिकेट में यह उनका सबसे कम स्कोर है। एनरिक नोर्खिया ने दक्षिण अफ्रीका के लिए धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 7 रन देकर 4 विकेट झटके। केशव महाराज और रबाडा को भी 2-2 विकेट मिले।

जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी ओपनर रीजा हेंड्रिक्स महज 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद एडन मार्करम का बल्ला भी नहीं चल पाया। वह 12 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। हालांकि लक्ष्य छोटा होने के कारण कोई फर्क नहीं पड़ा। क्विंटन डी कॉक एक छोर पर टिके रहे लेकिन उनको 20 के निजी स्कोर पर हसारंगा ने आउट कर दिया।

ट्रिस्टन स्टब्स भी 13 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद क्लासेन ने एक छक्का और एक चौका जड़ते हुए आक्रामक तेवर अपनाए और दक्षिण अफ्रीका को इस मुकाबले में 6 विकेट से जीत दिला दी। क्लासेन ने नाबाद 19 और डेविड मिलर ने नाबाद 6 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+