Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- दक्षिण अफ्रीका vs न्यूजीलैंड

Aaj Ka Match Kon Jeeta: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 190 रनों से जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट पर 357 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम 167 रन बनाकर आउट हो गई। दक्षिण अफ्रिका की यह छठी जीत है।

टॉस जीतकर कीवी टीम ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह उस समु सही साबित हुआ जब दक्षिण अफ़्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा 24 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। हालांकि बाद में रनों की बाढ़ देखने को मिली। क्विंटन डी कॉक और रैसी वैन डर डुसेन क्रीज पर टिके।

south africa vs new zealand

दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग करते हुए दूसरे विकेट के लिए 200 की भागीदारी की। डी कॉक ने इस वर्ल्ड कप में अपना चौथा शतक जमा दिया। वह 114 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद वैन डर डुसेन ने भी शतक जमाया। उनके बल्ले से 133 रनों की पारी आई।

डेविड मिलर ने अंत में रन बनाए और फिफ्टी जड़ी। वह 53 के निजी स्कोर पर आउट हुए। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने पचास ओवर में 4 विकेट पर 357 रनों का स्कोर खड़ा किया। टिम साउदी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। उनके अलावा बोल्ट और नीशम को 1-1 विकेट हासिल हुआ।

जवाबी पारी में खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने एक के बाद एक विकेट गंवाए और नियमित अंतराल पर यही देखने को मिला। डेवोन कॉनवे 2 और रचिन रविन्द्र 9 रन बनाकर आउट हो गए। विल यंग ने 33 रन बनाए लेकिन बाद में आए टॉम लैथम 4 के निजी स्कोर पर चलते बने।

यही स्थिति डैरिल मिचेल की रही, वह 24 रन पर आउट हुए। सैंटनर को महाराज ने 7 रन पर चलता किया। अंत में फिलिप्स ने फिफ्टी जड़ी और 60 रन पर आउट हुए। कीवी टीम 167 पर आउट हो गई। केशव महाराज ने 4 विकेट झटके। उनके अलावा मार्को यानसेन ने 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+