Aaj Ka Match Kon Jeeta 18 May: आज का मैच कौन जीता- राजस्थान vs पंजाब

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 219 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दो बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेली। पंजाब ने इस मैच में जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन यह गलत साबित हुआ। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने पंजाब को प्रियांश आर्य के रूप में पहला झटका दिया, वह 9 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

aaj ka match kon jeeta

यहाँ भी मामला समाप्त नहीं हुआ, इस बार मिचेल ओवेन आउट हुए, वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए। इसके बाद एक विकेट और गिरा। बाद में प्रभसिमरन 21 रन बना आउट हुए, तो पंजाब किंग्स परेशानी में थी। श्रेयस अय्यर और नेहल वढेरा ने मिलकर मामला संभाल लिया।

अय्यर और वढेरा ने मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की और स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। इस बीच अय्यर 25 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए। वढेरा क्रीज पर टिके हुए थे और उनका साथ शशांक सिंह ने दिया। दोनों ने ताबड़तोड़ बैटिंग की।

वढेरा ने 37 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। शशांक सिंह ने भी फिफ्टी जड़ी और नाबाद लौटे। उन्होंने 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 30 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन बनाए और टीम का स्कोर 5 विकेट पर 220 रनों तक पहुंचा दिया।

जवाबी पारी में खेलते हुए राजस्थान के लिए जायसवाल और सूर्यवंशी ने मिलकर तहलका मचा दिया। दोनों ने मिलकर पांचवें ओवर तक ही 76 रन जोड़ दिए थे। सूर्यवंशी 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 15 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन जायसवाल टिके थे। वह 25 गेंदों में 50 रन बना आउट हो गए।

ओपनरों के आउट होने पर मामला खराब होता चला गया। संजू सैमसन 20 और रियान पराग 13 रन बनाकर आउट हो गए। ध्रुव जुरेल ने तूफानी बैटिंग करते हुए उम्मीदें जगाई और 28 गेंदों में फिफ्टी जमा दी, इसके बाद अंतिम ओवर में पंजाब को 22 रनों की दरकार थी। जुरले 53 रन बना आउट हो गए और यहीं राजस्थान रॉयल्स की हार हो गई। अंततः रॉयल्स का स्कोर 7 विकेट पर 210 तक पहुंचा और पंजाब 17 अंकों के साथ लगभग प्लेऑफ़ में चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+