Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- आरसीबी vs गुजरात जायंट्स

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच आज का मुकाबला खेला गया। इसमें आरसीबी ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। पहले खेलते हुए आरसीबी ने 107 रनों का स्कोर बनाया। जवाबी पारी में खेलते हुए आरसीबी ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। आरसीबी की यह लगातार दूसरी जीत है।

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह निर्णय एकदम सही साबित हुआ। गुजरात जायंट्स की ओपनर बल्लेबाज बेथ मुनी 8 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। इसके बाद कुछ और विकेट भी गिरे। फ़ोबे लिचफील्ड और वेदा कृष्णमूर्ति क्रमशः 5 और 9 के निजी स्कोर पर चलते बनें।

aaj ka match kon jeeta

गुजरात के लिए हरलीन देओल ने 22 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हेमलता सर्वाधिक स्कोर करने वाली बल्लेबाज थीं। उनके बल्ले से नाबाद 31 रनों की पारी आई। सिंह राणा ने 12 रन बनाए। अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुईं।

गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 107 रनों का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज मोलिनेक्स रहीं। वह 3 विकेट लेने में सफल रहीं। रेणुका सिंह ने भी 2 विकेट हासिल किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए सोफी डिवाइन का विकेट आरसीबी ने जल्दी गंवा दिया। वह 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। यहाँ से स्मृति मंधाना और सब्बीनेनी ने स्कोर आगे बढ़ाया और तेजी से बल्लेबाजी की।

मंधाना ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 43 रन बनाए। उनके बाद सब्बीनेनी मेघना और एलिस पेरी ने मिलकर टीम को जीत दिला दी। दोनों ने क्रमशः 36 और 23 रनों की नाबाद पारी खेली। तेरहवें ओवर में आरसीबी ने 2 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। गुजरात के लिए एश्ले गार्डनर और तनूजा कंवर ने 1-1 विकेट हासिल किया। आरसीबी ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है, आरसीबी के तालिका में 4 अंक है, बेहतर नेट रन रेट के आधार पर आरसीबी अब मुंबई इंडियंस से ऊपर टॉप पोजीशन पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+