Aaj Ka Match Kon Jeeta 26 Mar: आज का मैच कौन जीता- राजस्थान vs केकेआर

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच आज मुकाबला कम स्कोरिंग वाला रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज कुछ ख़ास करने में नाकाम रहे।

टॉस जीतकर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। केकेआर के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस निर्णय को सही ठहराते हुए संजू सैमसन को 13 रनों के निजी स्कोर पर आउट करते हुए वापस भेज दिया। उनके बाद रियान प्राग 25 रन बना चलते बने।

aaj ka match kon jeeta

यशस्वी जायसवाल ने कुछ अच्छे शॉट खेले और ऐसा लग रहा था कि वह आज बड़ा स्कोर करेंगे लेकिन उनको 29 के निजी स्कोर पर मोईन अली ने आउट कर वापस पवेलियन की राह दिखा दी। यहाँ भी सिलसला समाप्त नहीं हुआ। नितीश राणा 8 और हसारंगा 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

राजस्थान रॉयल्स ने अपने 6 विकेट महज 110 के कुल स्कोर पर ही गंवा दिए थे। यहाँ से ध्रुव जुरेल ने कुछ आकर्षक शॉट जड़ते हुए गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने का प्रयास किया। हालांकि जुरेल भी 33 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे।

अंत में आर्चर ने जोरदार तरीके से अपना बल्ला घूमाया और 16 रनों की पारी खेल राजस्थान को 9 विकेट पर 151 के कुल स्कोर तक पहुंचा दिया। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने अपने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। उनके अलावा हर्षित राणा, मोईन अली और वैभव अरोड़ा ने 2-2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए केकेआर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी। मोईन अली महज 5 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद अजिंक्य रहाणे आउट हुए लेकिन वह 18 रन बनाकर गए। क्विंटन डी कॉक ने एक छोर से मोर्चा संभालकर रखा, वह फिफ्टी जड़ने के बाद भी रन बनाते चले गए।

अठारहवें ओवर में डी कॉक के पास शतक जड़ने का मौका था, वह 81 पर खेल रहे थे। आर्चर को उन्होंने 2 चक्के और 1 चौका जमाया लेकिन दो गेंद वाइड चली गई। इससे डी कॉक 97 रनों पर नाबाद लौटे और केकेआर ने 8 विकेट से मैच जीतकर तालिका में खाता खोल लिया। डी कॉक के अलावा अंगकृश रघुवंशी ने नाबाद 22 रन बनाए। रॉयल्स की यह लगातार दूसरी हार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+