Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स

Aaj Ka Match Kon Jeeta: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में राजस्थान ने 5 विकेट पर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए दिल्ली की टीम 5 विकेट पर 173 रन बना पाई और 12 रनों से हार गई। रॉयल्स की लगातार दूसरी जीत और दिल्ली को दूसरे मैच में हार मिली।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पन्त ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद दिल्ली की तरफ से जबरदस्त गेंदबाजी देखने को मिली। जायसवाल और बटलर जल्दी चलते बने। दोनों क्रमशः 5 और 11 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

aaj ka match kon jeeta

संजू सैमसन का बल्ला भी नहीं चल पाया, वह भी 15 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन रियान पराग ने अपना दमखम दिखा दिया। उनके साथ अश्विन ने भी धाकड़ बैटिंग करते हुए 29 रनों की पारी खेली। पराग ने 34 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

ध्रुव जुरेल 12 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। पराग अंतिम गेंद तक क्रीज पर टिके रहे। वह 45 गेंद में 7 चौके और 6 छक्कों से नाबाद 84 रन बनाकर लौटे। हेटमायर ने 7 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 14 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 5 विकेट पर 185 तक पहुँच गया। खलील अहमद, मुकेश, नॉर्टजे, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट झटका।

जवाब में खेलते हुए मिचेल मार्श ने तूफानी बैटिंग की और पांच चौके जमाए लेकिन 23 के निजी स्कोर पर उनको बर्गर ने आउट किया। इसके बाद रिकी भुई बिना खाता खोले आउट हो गए। बाद में वॉर्नर और पन्त क्रीज पर टिके। वॉर्नर ने तूफानी बैटिंग की। वह 49 और पन्त 28 रन बनाकर आउट हो गए।

ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन बैटिंग की और मैच अंत तक लेकर चले गए। वह 23 गेंद में 44 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन अक्षर पटेल धीमा खेले। पटेल ने 13 गेंद में नाबाद 15 रन बनाए और दिल्ली का स्कोर 5 विकेट पर 173 तक पहुँच पाया। इस तरह रॉयल्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+