Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद

Aaj Ka Match Kon Jeeta: सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में हैदराबाद ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। घरेलू मैदान पर पंजाब का प्रदर्शन खास नहीं रहा। हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को मैच हरा दिया।

टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और ट्रेविस हेड को जल्दी आउट कर दिया। वह 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मार्करम बिना खाता खोले आउट हो गए। दूसरे ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा महज 16 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

aaj ka match kon jeeta

हैदराबाद ने नियमित अंतराल अपर विकेट गंवाए लेकिन रन गति में कमी नहीं आई। नितीश रेड्डी ने क्रीज पर टिककर धांसू बैटिंग की। वह 37 गेंद में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हो गए। क्लासेन का बल्ला नहीं चला, वह 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

निचले क्रम से अब्दुल समद का बल्ला चल गया। वह तूफानी अंदाज में खेलते हुए 12 गेंद में 25 रन बनाने में सफल रहे। इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट पर 182 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किये। सैम करन और हर्षल पटेल को 2-2 विकेट मिले।

जवाबी पारी में खेलते हुए पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो खाता खोले बिना आउट हो गए और धवन 14 रन बनाकर चलते बने। मामला यहीं नहीं रुका। प्रभसिमरन 4 रन बनाकर आउट हुए। सैम करन ने कुछ देर प्रयास किया लेकिन वह भी 29 के स्कोर पर चलते बने।

सिकन्दर रजा 28 रन बनाकर आउट हुए लेकिन बाद में शशांक सिंह और आशुतोष ने मिलकर धमाका कर दिया और पंजाब को जीत के करीब लेकर चले गए। अंतिम दो गेंद पर जीतने के लिए पंजाब को 11 रन चाहिए थे लेकिन ये रन नहीं बने और हैदराबाद ने 2 रन से मैच जीत लिया। शशांक ने 25 गेंद में नाबाद 46 और आशुतोष ने 15 गेंद में नाबाद 33 रन बनाकर हैदराबाद के पसीने ला दिए। हैदराबाद ने सीजन की तीसरी जीत दर्ज कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+