Aaj Ka Match Kon Jeeta 19 April: पंजाब-लखनऊ मैच में कौन जीता- दो खिलाड़ियों ने मचाया गदर
Aaj Ka Match Kon Jeeta: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है, लखनऊ इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। पंजाब की इस मजबूत पारी के सूत्रधार सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य रहे, जिन्होंने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 37 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली।
प्रियांश की इस पारी में 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल थे, जिसकी बदौलत पंजाब की टीम शुरुआती झटके के बावजूद मैच पर अपनी पकड़ बनाने में सफल रही। पारी की शुरुआत पंजाब के लिए अच्छी नहीं रही थी क्योंकि प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले ही मोहम्मद शमी की गेंद पर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद कूपर कॉनली ने प्रियांश आर्य का बखूबी साथ निभाया और 46 गेंदों में 87 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। कोनोली ने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े, जिससे लखनऊ के गेंदबाजों पर दबाव बना रहा। कप्तान श्रेयस अय्यर मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन मध्यक्रम में मार्कस स्टोइनिस ने 29 और शशांक सिंह ने अंत में 6 गेंदों पर 17 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को 250 के पार पहुंचाया।
लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी काफी महंगी साबित हुई। मोहम्मद शमी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 56 रन देकर एक सफलता हासिल की, जबकि प्रिंस यादव और मणिमारन सिद्धार्थ ने दो-दो विकेट चटकाए। अब लखनऊ के सामने जीत के लिए 255 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य है।
जवाबी पारी में खेलते हुए लखनऊ ने अच्छी शुरुआत की। मिचेल मार्श और आयुष बडोनी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रनों की भागीदारी की। बडोनी ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 35 रनों की पारी खेली। मार्श ने 28 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली।
कप्तान ऋषभ पंत अच्छी बैटिंग करते हुए आउट हो गए, वह फिफ्टी के करीब जाकर 23 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हो गए। 16 ओवर में लखनऊ का स्कोर 4 विकेट पर 158 रन था। इसके बाद मार्कराम और मुकुल चौधरी ने प्रयास किया लेकिन लक्ष्य बड़ा था, मार्करम 42 रन बनाकर आउट हो गए। मुकुल 21 रन बनाकर नाबाद लौटे और लक्ष्य का स्कोर 5 विकेट पर 200 तक पहुंच पाया। इस सीजन पंजाब की यह पांचवीं जीत है। टीम अंक तालिका में पहले से टॉप पर है। लखनऊ की चौथी हार है।












Click it and Unblock the Notifications