Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs श्रीलंका
Aaj Ka Match Kon Jeeta: बेंगलुरु में श्रीलंका को हराकर न्यूजीलैंड ने लगभग सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान को बाहर ही समझा जाना चाहिए। नेट रन रेट में न्यूजीलैंड काफी आगे हो गई है। पहले खेलते हुए श्रीलंका 171 पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद श्रीलंकाई टीम का विकेट पतन शुरू हो गया। निसंका 2 और कुसल मेंडिस 6 रन बनाकर आउट हो गए। मामला यहीं नहीं रुका और तीसरे विकेट के रूप में समरविक्रमा आउट हुए, वह 1 रन के निजी योग पर चलते बने।

तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद मामला थमा नहीं, दो खिलाड़ी और आउट होकर स्कोर 5 विकेट पर 70 रन हो गया। पांचवें विकेट के रूप में कुसल परेरा आउट हुए, वह 28 गेंदों में तूफानी 51 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद फिर से विकेट गिरने शुरू हुए। अंतिम विकेट के लिए एक अहम भागीदारी हुई।
श्रीलंका ने 128 के कुल स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए। यहाँ से अंतिम विकेट के रूप में तीक्ष्णा और मधुशंका के बीच एक भागीदारी हुई। तीक्ष्णा 38 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा मधुशंका 19 पर आउट हो गए। श्रीलंकाई पारी 47वें ओवर में 171 पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए बोल्ट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। उनके अलावा लोकी फर्ग्युसन, सैंटनर और रचिन रविन्द्र ने 2-2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए कॉनवे और रचिन रविन्द्र ने कीवी टीम को तेज शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 86 रनों की धाकड़ भागीदारी हुई। इस बीच कॉनवे 45 के निजी स्कोर पर चमीरा की गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद रविन्द्र भी 42 रन बनाकर चलते बने।
कप्तान केन विलियमसन ज्यादा देर तक नहीं टिके, वह 14 के निजी स्कोर पर मैथ्यूज की गेंद पर बोल्ड होकर वापस चले गए। उनके बाद चैपमैन रन आउट होकर पवेलियन चलते बने। डैरिल मिचेल बेहतरीन खेलते हुए 43 पर आउट हो गए। अंत में लैथम और फिलिप्स ने टीम को 5 विकेट पर 172 तक पहुँचाया और मैच में जीत दिलाई। न्यूजीलैंड ने लगभग सेमीफाइनल में जगह हासिल कर ली। इंग्लैंड अगर पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करती है, तो पाक टीम बाहर हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications