Aaj Ka Match Kon Jeeta 26 July: आज का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका

Aaj Ka Match Kon Jeeta: ज़िम्बाब्वे में चल रही त्रिकोणीय टी20 सीरीज का आज समापन हो गया। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच के साथ ही यह सीरीज समाप्त हो गई। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 180 रनों का स्कोर खड़ा किया। अफ़्रीकी टीम रोमांचक मैच में 3 रनों से हार गई।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यहीं मामला गड़बड़ हो गया। न्यूजीलैंड के ओपनरों ने तूफ़ान मचाते हुए तबाड़तोड़ बैटिंग की। टिम साइफर्ट और कॉनवे ने मिलकर पहले विकेट के लिए 75 रनों की भागीदारी की, इस बीच साइफर्ट 28 गेंदों में 30 रन बना आउट हो गए।

aaj ke match ka toss kon jeeta

कॉनवे ने धुआंधार बैटिंग जारी रखी और उनके बल्ले से 31 गेंदों में 47 रनों की पारी देखने को मिली। उनके बाद रचिन रविन्द्र का बल्ला भी जमकर बोला और रनों की गति में कोई कमी नहीं आई। कीवी टीम का प्लान दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को निशाना बनाने का ही था।

रविन्द्र फिफ्टी के करीब जाकर 47 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने, उन्होंने 27 गेंदों का सामना किया। अंत में डैरिल मिचेल ने नाबाद 16 का स्कोर हासिल किया और कीवी टीम ने 5 विकेट पर 180 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए लुंगी एनगिडी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए अफ्रीका ने भी तगड़ी शुरुआत की। रीजा हेंड्रिक्स और प्रिटोरियस ने मिलकर पहले विकेट के लिए 92 रनों की भागीदारी की। प्रिटोरियस 35 गेंदों का सामना करते हुए 51 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए, हेंड्रिक्स ने 37 रन बनाए।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम धीमी हो गई लेकिन बाद में रन आए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 16 गेंदों में 31 रन बनाते हुए मैच बना दिया और यह अंतिम गेंद तक चला गया। दक्षिण अफ्रीकी टीम 6 विकेट पर 177 रन बना पाई और कीवी टीम ने रोमांचक अंदाज में 3 रनों से जीत दर्ज कर ली। अंतिम गेंद पर अफ्रीका को चौके की जरूरत थी लेकिन शॉट नहीं आया, मुथुसामी क्रीज पर थे और उनसे कोई रन नहीं बन पाया। इस तरह न्यूजीलैंड ने अफ्रीका को पटखनी देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+