Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड

Aaj Ka Match Kon Jeeta: न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम ने 21 रनों से मुकाबला जीत लिया है। पाकिस्तान की टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत इस मैच को अपने नाम किया। इस नियम के तहत पाकिस्तान को यह बड़ी जीत मिली है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की सेमीफाइनल पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा है।

पाकिस्तान ने 21 रन से जीता मैच: न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 401 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 21.3 ओवर में एक विकेट खोकर 160 बना लिए थे। लेकिन तभी बारिश की वजह से मुकाबला को रोक दिया गया। बारिश के बाद एक बार फिर से मैच को शुरू किया गया। इस बार पाकिस्तान की टीम ने एक विकेट पर 200 रन बना लिए थे और वह डकवर्थ लुईस नियम के तहत न्यूजीलैंड से 21 रनों से आगे थी। इसके बाद का मैच बारिश के कारण नहीं हो पाया और पाकिस्तान को जीत मिल गई।

Aaj Ka Match Kon Jeeta

फखर ने बनाए 126 रन: सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने 81 गेंद में 126 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 11 छक्के लगाए। इसके अलावा कप्तान बाबर आजम के बल्ले से भी अहम 66 रन निकले। इन दोनों बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के रन रेट को कभी कम नहीं होने दिया और पाकिस्तान को हमेशा न्यूजीलैंड के रन रेट से आगे रखा। जिस कारण पाकिस्तान की टीम बारिश होने पर इस मुकाबले को अपने नाम करने में सफल रही।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।

पाकिस्तान: अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+