Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश
Aaj Ka Match Kon Jeeta: माउंट मौंगानुई में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को तीसरे और अंतिम टी20 में डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 17 रनों से पराजित कर दिया। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हो गई। दूसरा टी20 पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ गया था। इस बार भी बारिश का खलल रहा।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह निर्णय एकदम सही साबित हुआ। बांग्लादेश के ओपनर सौम्य सरकार 4 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। उनके बाद नजमुल शान्तो 17 और रोनी तालुकदार 10 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

बांग्लादेश टीम के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते चले गए। किसी भी बल्लेबाज का स्कोर 20 रन तक भी नहीं पहुंच पाया। पांच बल्लेबाज डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच पाए। पूरी टीम चार गेंद शेष रहते महज 110 रनों के कुल स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई।
कप्तान मिचेल सैंटनर ने न्यूजीलैंड के लिए बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। वह 16 रन खर्च कर 4 विकेट हासिल करने में सफल रहे। उनके अलावा तीन अन्य गेंदबाज भी सफल रहे। टिम साउदी के खाते में 2 विकेट आए। मिल्ने को भी 2 विकेट हासिल हुए। बेन सीयर्स भी 2 विकेट लेने में सफल रहे।
जवाब में खेलते हुए न्यूजीलैंड की स्थिति भी खराब रही। चार बल्लेबाज 1-1 रन बनाकर आउट हो गए। कुल स्कोर 38 पर चार खिलाड़ी आउट हो गए। टिम साइफर्ट, फिलिप्स, डैरिल मिचेल और मार्क चैपमैन उन चार में शामिल थे जो खाता खोलने के बाद 1 रन पर आउट हुए।
फिल एलन ने क्रीज पर खड़े होकर 38 रन बनाए। उनके अलावा नीशम और सैंटनर ने पारी संभाली। दोनों ने क्रमशः नाबाद 28 और 18 रन बनाए। पन्द्रहवें ओवर में बारिश से खेल रुका और कीवी टीम का स्कोर 5 विकेट पर 95 रन था। इस समय कीवी टीम डकवर्थ लुईस नियम से 17 रन आगे थी और उनको विनर घोषित कर दिया गया।मेहदी हसन और शोरिफुल इस्लाम के खाते में 2-2 विकेट आए।












Click it and Unblock the Notifications