Aaj Ka Match Kon Jeeta 15 Feb: आज का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स
Aaj Ka Match Kon Jeeta: महिला प्रीमियर लीग में आज का मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ है, मुंबई इंडियंस की बैटिंग लाइनअप कुछ खास नहीं कर पाई। सिर्फ दो बल्लेबाजों ने प्रभावित किया। हालांकि मैच रोमांचक रहा और अंतिम गेंद पर दिल्ली को जीत मिली।
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। मुंबई इंडियंस की धांसू ओपनर हैली मैथ्यूज बिना खाता खोले आउट होकर चलती बनीं। उनके बाद दूसरी ओपनर यास्तिका भाटिया भी चलती बनीं, वह 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हुईं।

यहाँ से कप्तान हरमनप्रीत कौर और नताली सीवर ने मामला संभाला और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। कौर ने अपने 8000 टी20 रन भी पूरे किये। उनके बल्ले से कुछ धाकड़ शॉट आए। हरमनप्रीत कौर 22 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े।
यहाँ से नताली सीवर एक छोर पर टिकी रहीं और दूसरी तरफ से विकेट गिरते चले गए। सीवर ने 59 गेंदों का सामना करते हुए 80 रनों की नाबाद पारी खेली। वह 13 चौके जड़ने में सफल रहीं। मुंबई इंडियंस अंतिम ओवर तक आकर 164 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। दिल्ली के लिए अनाबेल सदरलैंड ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली की धाकड़ शुरुआत हुई। कप्तान मेग लेनिंग और शेफाली वर्मा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। शेफाली वर्मा का तूफानी रुख देखने को मिला। वह 18 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। लेनिंग भी 15 के निजी स्कोर पर चलती बनीं।
जेमिमा रोड्रिग्स के रन आने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ, वह 2 और अनाबेल सदरलैंड 13 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। साराह ब्राइस ने 21 रन बनाए और बाद में निक्की प्रसाद टीम को जीत के करीब लेकर गईं और 35 रन बनाकर आउट हो गईं, अंतिम गेंद पर दिल्ली को 2 रन चाहिए थे, अरुंधति ने ये रन बनाकर टीम को दो विकेट से जीत दिला दी। मुम्बई के लिए हैली मैथ्यूज और अमेलिया केर ने 2-2 विकेट झटके












Click it and Unblock the Notifications