Aaj ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- दिल्ली vs पंजाब
PKBS vs DC Aaj ka Match kon Jeeta: आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स ने जीत के साथ शुरुआत की है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया है। 175 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने छह विकेट खोकर इसे आसानी से हासिल कर लिया। पंजाब की तरफ से सैम कर्रन ने टीम के लिए मैच विनिंग पारी खली।
धवन-बेयरस्टो नहीं खेल सके बड़ी पारी
ईशांत शर्मा ने पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन को क्लीन बोल्ड कर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। 16 गेंद में चार चौके की मदद से 22 रन बनाकर कप्तान शिखर धवन पवेलियन लौट गए। धवन के बाद जॉनी बेयरस्टो भी अनलकी साबित रहे। नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बेयरस्टो रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। ईशांत की अंगुली से लगकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर विकेट पर जा लगी और बेयरस्टो आउट हो गए।

सैम कर्रन ने जड़ा अर्धशतक
कुलदीप यादव ने प्रभसिमरन सिंह को वॉर्नर के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंद में पांच चौके की मदद से 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एक छोर पर सैम कर्रन डटे रहे और टीम के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कमाल की कीपिंग करते हुए जितेश शर्मा को स्टंप आउट कर दिया।
दिल्ली ने बनाए थे 174 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 174 रन बनाए थे। दिल्ली की तरफ से अभिषेक पोरेल ने हर्षल पटेल के 20वें ओवर में 25 रन जड़ने का काम किया था। अभिषेक पोरेल ने 10 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। अभिषेक पोरेल की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली की टीम 20 ओवर में सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्सः शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह।
दिल्ली कैपिटल्सः डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषफ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, इशांत शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications