Aaj Ka Match Kon Jeeta, आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच तीन मैचो की टी-20 सीरीज का समापन डी वाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में हुआ। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम टी-20 सीरीज जीतने में नाकाम रही। तीसरे और आखिरी मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 विकेट से जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया।
भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक एक बार ही टी-20 सीरीज जीतने में सफल रही है। साल 2015-16 के दौरान भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 फॉर्मेट में आखिरी सीरीज जीत मिली थी।

भारतीय बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने तीसरे और अंतिम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश की।
लेकिन स्मृति मंधाना एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए यह सीरीज बेहद निराशाजनक गुजरा। हरमनप्रीत कौर फाइनल मुकाबले में भी बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और 3 रन बनाकर बोल्ड हो गई।
ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने टीम की तरफ से सबसे अधिक 34 रन बनाए। ऋचा घोष की पारी की बदौलत भारतीय टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से अपने नाम कर लिया।
पहले विकेट के लिए ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली और बेथ मूनी ने 85 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत से दूर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 18.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को अपने नाम किया। टीम के लिए सबसे अधिक 55 रन एलिसा हीली ने बनाने का काम किया।
भारत की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, रेणुका ठाकुर सिंह।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), बेथ मूनी, ताहिला मैक्ग्रा, एलिसे पेरी, एश्ले गार्डनर, फीबी लीचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, मेगन शुट्ट।












Click it and Unblock the Notifications