Aaj Ka Match Kon Jeeta 19 February: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ka Match Kon Jeeta: कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की हालत पतली हो गई। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और ऑस्ट्रेलिया ने फायदा उठाते हुए 5 विकेट पर 163 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया, टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया के लिए दोनों ओपनर जॉर्जिया वॉल और बेथ मुनी दोनों ने मिलकर धमाल मचा दिया। दोनों प्लेयर्स ने पहले विकेट के लिए धमाकेदार शतकीय भागीदारी कर डाली। बेथ मुनी 39 गेंदों में 46 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गईं।

उधर जॉर्जिया ने क्रीज पर खड़े होकर धमाल मचा दिया लेकिन शतक के करीब जाकर वह आउट हो गईं। जॉर्जिया 57 गेंदों में 88 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर लौटीं। उनके बाद एश्ले गार्डनर ने नाबाद 10 रन बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया को 163 के स्कोर तक पहुंचा दिया। भारत के लिए अरुंधति रेड्डी ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किये।
जवाब में खेलते हुए अच्छी शुरुआत करने के बावजूद टीम इंडिया की पारी बिखर गई। भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय भागीदारी की। पहला विकेट 57 के कुल स्कोर पर शेफाली वर्मा के रूप में गिरा, वह 23 गेंदों का सामना करते हुए 29 रन के निजी स्कोर पर आउट हुईं।
उनके बाद जेमिमा रोड्रिग्स महज 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। स्मृति भी 31 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चली गईं। इस टीम इंडिया के ऊपर दबाव आ गया और अन्य बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में पूरी तरह से नाकाम रहीं।
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टिककर बैटिंग करने का प्रयास किया और 30 गेंदों में 36 रनों की धीमी पारी खेली। नियमित विकेट गिरते रहने से अंत में टीम इंडिया का स्कोर 9 विकेट पर 144 के कुल स्कोर तक पहुँच पाया। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications