Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 July: भारत vs ज़िम्बाब्वे मैच में कौन जीता, किसका रहा बेस्ट प्रदर्शन
Aaj Ka Match Kon Jeeta: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में आज दूसरे टी20 मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने गदर काट दिया। हालांकि वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा दोनों का ही बल्ला नहीं चल पाया। बाद इ ईशान किशन ने धमाका कर दिया।
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच की तरह इस बार भी अपने आक्रामक अंदाज से गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी करने का काम किया लेकिन वह 9 गेंदों में 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर से निराश करने का काम किया, वह 8 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

दो विकेट गिरने के बाद पूरी जिम्मेदारी ईशान किशन के कंधों पर थी, उन्होंने संभलकर खेलते हुए पारी आगे बढाई और कुछ मौकों पर आक्रामक रुख भी अपनाने का काम किया। किशन ने महज 31 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी जमा दी, इसके बाद वह और ज्यादा तेजी से खेलते हुए शतक के तरफ बढ़ गए।
हालांकि किशन का शतक पूरा नहीं हो पाया, वह 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 44 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने पर भी मामला रुका नहीं, इस बार तिलक वर्मा ने बल्ला जोरदार घुमाया और फिफ्टी जमाते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। तिलक वर्मा के बैट से 29 गेंदों में नाबाद 60 रनों की पारी आई, उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 219 रनों तक पहुँच गया।
इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए जिम्बाब्वे ने शुरुआत के तीन ओवर में इंटेंट दिखाया लेकिन बाद में विकेट पतन शुरू हो गया। बेन करन 1 और डियोन मेयर्स 12 रन बनाकर आउट हो गए, ब्रायन बेनेट ने टिकने का प्रयास किया मगर वह भी 19 गेंदों का सामना करते हुए 32 के स्कोर पर आउट हो गए। ज़िम्बाब्वे ने 86 के स्कोर पर ही अपने 6 विकेट गंवा दिए।
अंत में 18वें ओवर तक ज़िम्बाब्वे की पूरी टीम 129 पर आउट हो गई और मैच के साथ सीरीज हार गई। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली बार भारत ने सीरीज जीती है। अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट झटके, यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट झटके।


Click it and Unblock the Notifications
