Aaj Ka Match Kon Jeeta 22 Feb: आज का मैच कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ka Match Kon Jeeta: टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में शिकंजा कसा था, लेकिन अंतिम ओवरों में अफ्रीकी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। टीम इंडिया लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही और अफ्रीका ने 76 रनों से मैच जीत लिया।
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान एडेन मार्करम (4) और क्विंटन डी कॉक (6) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद डेविड मिलर ने मोर्चा संभाला और भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। मिलर ने मात्र 35 गेंदों में 180 के स्ट्राइक रेट से 63 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

उनका साथ युवा डेवाल्ड ब्रेविस ने दिया, जिन्होंने 29 गेंदों में 45 रन बनाए। पारी के अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने मात्र 24 गेंदों में नाबाद 44 रन जड़कर टीम को 187 के स्कोर तक पहुंचाया।
भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने कोटे में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह को 2 सफलताएं मिलीं, जबकि शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिया। भारत को अब जीत के लिए 188 रनों की जरूरत है।
जवाब में खेलते हुए भारत की खराब शुरुआत रही। टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हुए। उनके बाद अभिषेक शर्मा 15 और तिलक वर्मा 1 रन बनाकर आउट हो गए। पावरप्ले में ही टीम इंडिया ने अपने 3 अहम विकेट गंवा दिए। इसके बाद दो विकेट और गिरे और 51 के स्कोर पर आधी भारतीय टीम आउट हो गई।
हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने साझेदारी करने का प्रयास किया लेकिन दोनों तेज रन बनाने में नाकाम रहे। पांड्या 18 रन बना चलते बने। उनके बाद रिंकू सिंह 2 गेंद खेलकर चलते बने और भारत के 7 खिलाड़ी आउट हो गए, इसी ओवर में अर्शदीप भी आउट हो गए और भारत की हार पक्की हो गई। शिवम दुबे ने 37 गेंदों में 42 रन बनाए और 19वें ओवर में 111 पर आउट होकर टीम इंडिया 76 रनों से हार गई। यानसेन ने 4 और केशव महाराज ने 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications