Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20

Aaj Ka Match Kon Jeeta: दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच तीसरा टी20 मुकाबला जोहांसबर्ग में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच में मेजबान टीम को पूरी तरह से पछाड़ दिया। भारत ने मैच जीतकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त की।

टॉस हारकर पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने सबसे पहले गिल का विकेट गंवाया। वह 12 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद आए तिलक वर्मा गोल्डन डक पर आउट हुए। दोनों विकेट केशव महाराज ने झटके। यहाँ से सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल ने मोर्चा संभाला।

aaj ka match kon jeeta

जायसवाल और सूर्या के बीच अहम भागीदारी हुई। जायसवाल ने बेहतरीन फिफ्टी जड़ी और 41 गेंद में 60 पर आउट हुए। इस बीच सूर्यकुमार की आतिशबाजी जारी रही। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। सूर्या शतक जमकर ही माने।

सूर्यकुमार यादव ने 56 गेंदों का सामना कर 100 रन जड़े। टी20 इंटरनेशनल में यह उनका चौथा शतक था। सूर्या के बल्ले से 7 चौके और 8 छक्के देखने को मिले। टीम इंडिया ने उनकी धाकड़ पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 201 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगा दिया।

जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत रही। दक्षिण अफ्रीकी ओपनर ब्रिट्जके 4 और रीजा हेंड्रिक्स 8 रन बनाकर चलते बने। मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ। हेनरिक क्लासेन को अर्शदीप ने 5 रन पर वापस भेजा। उनके बाद कप्तान मार्करम को 25 के स्कोर पर जडेजा ने आउट कर दिया। कुलदीप यादव ने फेरेरा को आउट कर अफ्रीका को पांचवां झटका दिया। जडेजा ने फेकलुकवायो को बिना खाता खोले आउट कर दिया।

कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम को 95 पर आउट कर दिया। इस तह टीम इंडिया ने 106 रनों से मैच जीतकर सीरीज 1-1 से समाप्त की। कुलदीप ने 17 रन देकर 5 विकेट झटके। रविन्द्र जडेजा के खाते में भी 2 विकेट आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+