Aaj Ka Match Kon Jeeta, आज का मैच कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। जोहांसबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली, भारत ने 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और यह गलत साबित हुआ। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहर बरपा दिया। उन्होंने रीजा हेंड्रिक्स और रैसी वैन डर डुसेन को लगातार गेंदों पर आउट किया। दोनों खाता नहीं खोल पाए।

aaj ka match kon jeeta

टोनी डी जोरजी क्रीज पर टिके लेकिन वह भी 28 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आवेश खान और अर्शदीप ने धमाका करते हुए एक के बाद एक विकेट झटकते हुए अफ्रीकी टीम की नाम में दम कर दिया। फेकलुकवायो ने 33 रनों की पारी खेली लेकिन अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

28वें ओवर तक अफ्रीकी टीम 116 रनों के मामूली स्कोर पर ढेर हो गई। अर्शदीप ने 37 रन देकर 5 विकेट झटके। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए। उनके अलावा आवेश खान ने 4 और कुलदीप यादव ने 1 विकेट झटका। अर्शदीप ने इससे पहले खेले गए तीन वनडे में एक भी विकेट नहीं झटका था और करियर के चौथे वनडे में आते ही पंजा मारा।

जवाब में खेलते हुए भारत के लिए साई सुदर्शन और ऋतुराज गायकवाड़ ने कुछ रन जोड़े और दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मल्डर ने गायकवाड़ को 5 रन के निजी स्कोर पर आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। यहाँ से श्रेयस अय्यर और सुदर्शन ने आकर्षक बल्लेबाजी की।

सुदर्शन ने अपने डेब्यू मैच में यादगार पारी खेली और 41 गेंद में ही फिफ्टी जमा दी। अय्यर 52 रन बनाकर फेकलुकवायो की गेंद पर आउट होकर चलते बने। हालांकि सुदर्शन क्रीज पर बने रहे और 55 रन बनाकर नाबद लौटे, इस तरह टीम इंडिया ने 8 विकेट से मैच जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+