Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ka Match Kon Jeeta: न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहला सेमीफाइनल जीतकर वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 397 रन बनाए। कीवी टीम यह स्कोर हासिल नहीं कर पाई, भारत ने चौथी बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई।
टॉस जीतकर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर तेज बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 29 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। पहले विकेट के लिए 71 की भागीदारी हुई।

रोहित के आउट होने पर कोहली और गिल ने पारी आगे बढ़ाई। गिल फिफ्टी जड़ने के बाद 79 के स्कोर पर क्रैम्प्स की वजह से वापस चले गए। वह रिटायर्ड हर्ट हुए थे। कोहली फिफ्टी के बाद खेलते चले गए और उनका साथ श्रेयस अय्यर ने दिया। कोहली ने अपना 50वां वनडे शतक जड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वह 117 रन बनाकर आउट हुए।
अय्यर ने तूफानी बैटिंग करते हुए एक बार फिर से शतक जमाया। वह पिछले मैच में भी शतक जड़ने में सफल रहे थे। अय्यर ने 67 गेंदों में सैकड़ा जड़ा। वह 70 गेंद में 105 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने अंत में 20 गेंद में नाबाद 39 रन जड़े और भारत का स्कोर 4 विकेट पर 397 तक पहुंचा दिया। टिम साउदी ने न्यूजीलैंड के लिए 100 रन देकर 3 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत धीमी रही। शमी ने आकर डेवोन कॉनवे और रचिन रविन्द्र को आउट कर दिया। दोनों के बल्ले से 13-13 रन आए। इसके बाद डैरिल मिचेल और विलियमसन के बल्ले से रन आए और एक बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
विलियमसन और मिचेल ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 181 की भागीदारी की। विलियमसन फिफ्टी के बाद 69 के स्कोर पर आउट हुए। उनको शमी ने चलता किया। मिचेल शतक के बाद खड़े रहे। टॉप लैथम को आते ही शमी ने वापस भेज दिया, यहाँ से मैच पलट गया। बाद में फिलिप्स और मिचेल के बीच एक भागीदारी हुई। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। फिलिप्स 33 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हो गए। उनको बुमराह ने चलता किया। टिककर खेल रहे मिचेल शतक के बाद खड़े थे लेकिन उनको अंत में शमी ने 134 पर आउट कर दिया। शमी ने इस वर्ल्ड कप में तीसरी बार 5 विकेट झटके।
चैपमैन को कुलदीप यादव ने आउट किया और सैंटनर को सिराज आने चलता किया। 18 से ज्यादा की जरूरी रन रेट से रन बनाना कीवी टीम के लिए संभव नहीं था। बोल्ट को आउट कर शमी ने अपना छठा विकेट झटका।
अंतिम विकेट भी शमी के खाते में गया और वह 7 विकेट लेने में सफल रहे। कीवी टीम 327 पर सिमट गई। भारत ने चौथी बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह हासिल कर ली। इस वर्ल्ड कप में शमी के नाम 23 विकेट है। वह अब टॉप पर हैं। जैम्पा को उन्होंने पीछे छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications