Aaj Ka Match Kon Jeeta 27 Oct: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड

Aaj Ka Match Kon Jeeta: न्यूजीलैंड की पुरुष टीम के बाद महिलाओं ने भी कमाल कर दिया है। भारत दौरे पर अहमदाबाद में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ ही अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। अंतिम मैच निर्णायक होगा।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। यह फैसला सही साबित हुए क्योंकि पहले विकेट के लिए शुरुआत धांसू हुई। सुजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर ने मिलकर पहले विकेट के लिए 87 रनों की धाकड़ भागीदारी की। इसके बाद जॉर्जिया 41 रन बनाकर आउट हुईं।

ind vs nz

यहाँ से लॉरा डाउन जल्दी आउट होकर चली गईं। वह सिर्फ 3 रनों का योगदान दे पाईं। बेहतरीन बैटिंग कर रहीं सुजी बेट्स फिफ्टी जड़ने के बाद आउट होकर चलती बनीं। वह 58 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर गईं। ब्रूक हैलिडे 8 रनों के निजी स्कोर पर चलती बनीं।

सोफी डिवाइन और मैडी ग्रीन ने मिलकर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। डिवाइन ने अर्धशतक जड़ने के बाद भी रन बनाने जारी रखे और 79 के निजी स्कोर पर आउट हुईं। वहीं मैडी ने 42 रनों का योगदान दिया। इस तरह कीवी टीम ने 9 विकेट पर 259 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए राधा यादव ने 4 और दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। स्मृति मंधाना बिना खाता खोले आउट हुईं। उनके बाद शेफाली वर्मा ने 11 रन बनाए और एक तरह से विकेट पतन शुरू हो गया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 24 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होती चली गईं और 8 विकेट 108 के कुल स्कोर पर गिर गए।

राधा यादव और साइमा ठाकुर ने मिलकर भारत के लिए नौवें विकेट के लिए सबसे बड़ी भागीदारी की। दोनों के बीच अर्धशतकीय भागीदारी हुई। राधा यादव ने 48 रनों की पारी खेली। साइमा ने 29 रन बनाए और टीम 183 रनों पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिए लिया ताहूहू और सोफी डिवाइन ने मिलकर 3-3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+