Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 January: आज का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई टी20 मुकाबले में गेंदबाजों ने अच्छा काम किया। भारत के बाद इंग्लिश टीम के गेंदबाजों का भी जलवा देखने को मिला। मुकाबला रोचक रहा और अंतिम ओवर तक गया।
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। यह फैसला सही साबित हुआ। फिल साल्ट और डुकेट क्रमशः 4 और 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जोस बटलर का बल्ला चला और रन आए।

बटलर ने धांसू अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए स्कोर आगे बढ़ाया लेकिन वह भी 30 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हो गए। जेमी स्मिथ और और ब्राइडन कार्स ने टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने का प्रयास किया और क्रमशः 22 और 31 रनों की पारियां खेली।
इंग्लैंड की टीम अंतिम ओवरों में ज्यादा रन बनाने में नाकाम रही और 9 विकेट पर 165 का स्कोर ही हासिल कर पाई। भारत के लिए अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किये। अर्शदीप, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा को 1-1 विकेट मिला।
जवाबी पारी में खेलते हुए भारत की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा महज 12 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद सैमसन 5 और सूर्या 12 रन बनाकर चलते बने। ध्रुव जुरेल ने भी निराश किया, वह 4 के निजी स्कोर पर चलते बने और टीम इंडिया परेशानी में आ गई। हार्दिक पांड्या भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए और 7 रन बनाकर चलते बने।
यहाँ से तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर ने मिलकर पारी आगे बढ़ाई लेकिन कार्स ने उनको आउट कर फिर से मैच में इंग्लैंड की वापसी करा दी। भारतीय टीम इस समय 100 का आंकड़ा पार कर मजबूती स्थिति के तरफ जा रही थी लेकिन टीम इंडिया की स्थिति खराब हो गई। हालांकि तिलक वर्मा एक छोर पर टिके रहे और रन बनाते चले गए, वह 39 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद भी खेलते रहे।
रवि बिश्नोई के बल्ले से भी दो चौके और आए और अंतिम ओवर में भारत को 6 रन की दरकार थी। तिलक वर्मा ने डबल लेने के बाद अगली गेंद पर चौके से टीम इंडिया को जीत दिला दी, भारत ने दो विकेट से मैच अपने नाम कर सीरीज में 2-0 से लीड हासिल कर ली। तिलक वर्मा ने अकेले मुकाबले में जीत दिला दी। उन्होंने 55 गेंदों में 72 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके जड़े। बिश्नोई ने भी नाबाद 9 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications