Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20
Aaj Ka Match Kon Jeeta: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 में जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया। 175 के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 154 रन बना पाई। टीम इंडिया के पास अब 3-1 की विजयी बढ़त है और अंतिम मैच भी खेला जाना है।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय ने बेहतरीन शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर से अपनी फॉर्म दर्शाई। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर टीम का स्कोर 50 तक पहुंचा दिया। इस बीच वह 28 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो गए।

जायसवाल के आउट होने के बाद विकेटों की झड़ी लगी। श्रेयस अय्यर 8 और सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से रिंकू सिंह और जितेश शर्मा ने मोर्चा संभाला और तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया। जितेश शर्मा ने 3 छक्के और 1 चौके से 19 गेंदों में 35 रन बनाए। रिंकू के साथ उनकी अर्धशतकीय भागीदारी हुई।
बाद में पूरा जिम्मा रिंकू के कन्धों पर था लेकिन वह भी 29 गेंद में 4 चौके और 2 छक्कों से 46 रन बनाकर आउट हुए। अंत में भारत के चार खिलाड़ी 2 रन के अंदर आउट हुए। अक्षर पटेल खाता नहीं खोल पाए। दीपक चाहर बिना खाता खोले और हुए और रवि बिश्नोई ने 4 रन बनाए और टीम इंडिया का स्कोर 9 विकेट पर 174 तक पहुंचा। ऑस्ट्रेलिया के लिए ड्वारशुइस ने 3 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने धमाका करते हुए तेज शुरुआत की। ट्रेविस हेड ने दीपक चाहर को एक ही 22 रन जमा दिए। इसके बाद फिलिप को रवि बिश्नोई ने 8 रन पर आउट कर भारत को सफलता दिलाई। दूसरे छोर से अक्षर पटेल ने आकर हेड (31) को आउट कर दिया। अक्षर पटेल ने हार्डी को 8 रन पर बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया।
मैकडरमोट को अक्षर पटेल ने 19 रन पर आउट किया। इसके बाद दीपक चाहर ने टिम डेविड को 19 पर चलता किया। मैथ्यू शॉर्ट भी 22 रन बनाकर आवेश का शिकार बने। अंत में मैथ्यू वेड ने पूरा प्रयास करते हुए 23 गेंद में नाबाद 36 रन बनाए लेकिन टीम को 7 विकेट पर 154 तक ही पहुंचा पाए। इस तरह सूर्या की कप्तानी में भारत ने पहली सीरीज जीत ली और ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हरा दिया। अक्षर पटेल ने 3 और दीपक चाहर ने 2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications