Aaj Ka Match Kon Jeeta 21 Feb: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Aaj Ka Match Kon Jeeta: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने जबरदस्त खेल दिखाया। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की आतिशी पारी और जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतक की मदद से भारत ने कंगारू टीम के सामने जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य रखा। भारत ने यह मुकाबला जीतकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत सधी हुई रही, लेकिन शैफाली वर्मा (7 रन) जल्दी पवेलियन लौट गईं। इसके बाद स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभाला और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। मंधाना ने मात्र 55 गेंदों में 82 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 149 से ऊपर का रहा, जिसने भारत को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।

aaj ka match kon jeeta

दूसरे छोर पर जेमिमा रोड्रिग्स ने मंधाना का बेहतरीन साथ निभाया। जेमिमा ने समझदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 59 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके जड़े और मंधाना के साथ मिलकर टीम को संकट से बाहर निकाला। इन दोनों की साझेदारी ने ही भारत को 170 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

निचले क्रम में ऋचा घोष ने छोटी लेकिन बेहद विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने केवल 7 गेंदों में 18 रन (2 चौके, 1 छक्का) जड़कर रन गति को तेज किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर 2 रन बनाकर नाबाद रहीं। हालांकि, अंतिम ओवरों में तालमेल की कमी के कारण भारत ने अमनजोत कौर (1) और दीप्ति शर्मा (1) के रूप में दो रन-आउट भी गंवाए।

जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर बल्लेबाज बेथ मुनी 6 और जॉर्जिया वॉल 10 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले चलती बनीं। इसके बाद फ़ोबे लिचफील्ड ने कुछ देर तक टिककर बैटिंग करते हुए 26 रनों की पारी खेली मगर एलिस पेरी 1 रन के निजी स्कोर पर चलती बनीं।

विकेट पतन के बीच एश्ले गार्डनर ने अपनी तरफ से पूरा प्रयास करते हुए रन बनाने का सिलसिला जारी रखा और एक शानदार अर्धशतक जमा दिया। वह 45 गेंदों में 57 रनों की पारी खेलकर आउट हो गईं। अंत में ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 विकेट पर 159 रन बना पाई और टीम इंडिया ने 17 रनों से जीत दर्ज कर ली। श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने 3-3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+