Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Aaj Ka Match Kon Jeeta: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम में पहला टी20 मैच टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट पर 208 रन बनाए। टीम इंडिया ने जवाब में खेलते हुए 8 विकेट पर स्कोर हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पहला मैच जीता।

टॉस हारकर पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू शॉर्ट का विकेट गंवाया। वह 13 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद रनों का अम्बार देखने को मिला। जोश इंग्लिस ने धमाकेदार बैटिंग की। उनके साथ स्मिथ भी क्रीज पर जमे रहे। इंग्लिस ने ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी पूरी की।

aaj ka match kon jeeta

स्मिथ भी एक छोर पर खड़े रहे। इंग्लिस और स्मिथ ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। स्मिथ 52 रन बनाकर चलते बने लेकिन इंग्लिस ने शतक जमा दिया। वह 47 गेंदों में सैकड़ा पूरा करने में सफल रहे। वह 8 छक्कों और 11 चौकों से 50 गेंदों में 110 रन बनाकर आउट हुए।

अंतिम समय में ऑस्ट्रेलिया थोड़ा पीछे रही लेकिन 3 विकेट पर 208 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगा दिया। टिम डेविड ने नाबद 19 रन बनाए। भारतीय टीम की गेंदबाजी फीकी रही। टीम इंडिया के गेंदबाजों की धुनाई हुई। रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला।

जवाब में खेलते हुए भारत की खराब शुरुआत रही। रुतुराज गायकवाड़ बिना गेंद खेले रन आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल ने तूफानी शुरुआत की लेकिन वह भी 8 गेंदों में 21 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। यहाँ से सूर्यकुमार और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला।

दोनों ने मिलकर तेजी से खेलते हुए पावरप्ले में रन बनाए। भारतीय टीम ने 10वें ओवर में अपना 100 का आंकड़ा हासिल कर लिया। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। किशन फिफ्टी जड़ने के बाद तनवीर संघा का शिकार बने। वह 39 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद इसी गेंदबाज ने तिलक वर्मा को 12 पर चलता किया। सूर्यकुमार यादव ने तूफानी बैटिंग करते हुए 42 गेंद में 80 रन बनाए, उनके बल्ले से 9 चौके और 4 छक्के आए।

अंतिम ओवर में अक्षर पटेल आउट हो गए। उनके बाद रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह आउट। अंतिम गेंद पर भारत को एक रन चाहिए था। सीन एबोट की यह नो बॉल थी और रिंकू ने छक्का जड़ दिया लेकिन नो बॉल के कारण एक ही रन काउंट हुए और भारत को मैच में 2 विकेट से जीत मिली। रिंकू ने नाबाद 22 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+