Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs बांग्लादेश T20
Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में भारत अरु बांग्लादेश के बीच अभ्यास मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया।
टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ओपन करने रोहित शर्मा के साथ संजू सैमसन आए। सैमसन नहीं टिके और 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। रोहित शर्मा ने कुछ रन बनाए लेकिन वह भी 23 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

ऋषभ पन्त ने काफी समय बार मैदान पर आकर धमाका कर दिया। हालांकि इससे पहले वह आईपीएल में खेले थे। पन्त के बल्ले से धमाकेदार बैटिंग देखने को मिली। उन्होंने 4 चौकों और 4 छक्कों से 32 गेंदों में 53 रन की पारी खेली और रिटायर्ड आउट होकर चलते बने। सूर्यकुमार यादव 18 रन बना पाए।
उनके बाद आए हार्दिक पांड्या ने धमाल मचा दिया और धांसू बैटिंग की। पांड्या ने तनवीर इस्लाम को आड़े हाथों लेते हुए लगातार तीन छक्के जमा दिये। वह अंत तक क्रीज पर टिके और और 23 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाने में सफल रहे। पांड्या ने 2 चौके और 4 छक्के जड़े। भारत की पारी 5 विकेट पर 182 के स्कोर पर समाप्त हुई।
जवाब में खेलते हुए बांग्लादेश की खराब शुरुआत रही। सौम्य सरकार बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद लिटन दास 6 और नामज्मुल हुसैन बिना खाता खोले आउट हो गए। विकेट गिरने का सिलसिला यहाँ भी नहीं रुका। तंजिद हसन 17 और तोहिद हृदोय 13 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। 10 ओवर में बांग्लादेश का स्कोर 46/5 था।
इसके बाद शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह ने मिलकर स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। महमुदुल्लाह 40 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए। शाकिब 28 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अंततः बांग्लादेश की टीम 9 विकेट पर 122 रन बना पाई और मैच गंवा दिया, भारत के लिए अर्शदीप और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications