Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- गुजरात टाइटंस vs पंजाब किंग्स

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में शुभमन गिल का बल्ला जमकर चला। पंजाब ने बड़े विकेट गिरने के बाद वापसी कर मैच जीत लिया।

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। गुजरात के ओपनर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा 11 रन के निजी स्कोर पर धवन के हाथों कैच हुआ। उनको रबाडा ने वापस भेजा। इसके बाद केन विलियमसन और शुभमन गिल के शॉट देखने को मिले।

aaj ka match kon jeeta

विलियमसन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की, वह 26 रन बनाकर आउट हो गए। गिल एक तरफ खेल रहे थे और दूसरी तरफ साई सुदर्शन आए। सुदर्शन ने 19 गेंद में धमाकेदार 33 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 बेहतरीन चौके आए। गिल 31 गेंदों में फिफ्टी जड़ने के बाद खेलते चले गए।

विजय शंकर महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद राहुल तेवतिया ने धांसू कैमियो खेला। गिल अंत तक क्रीज पर टिके रहे। वह 48 गेंद में नाबाद 89 रन बनाकर लौटे। गिल ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े। राहुल तेवतिया ने 8 गेंद में नाबाद 23 रन बनाकर गुजरात को 4 विकेट पर 199 तक पहुंचा दिया। पंजाब के लिए रबाडा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पंजाब के ओपनर बल्लेबाज और कप्तान शिखर धवन उमेश यादव की गेंद पर बोल्ड होकर 1 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। बेयरस्टो और प्रभसिमरन ने मोर्चा संभालते हुए तेज बैटिंग की लेकिन दोनों क्रमशः 22 और 35 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद सैम करन भी 5 रन बनाकर आउट हो गए।

111 रनों के स्कोर पर पंजाब ने अपने 5 विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद शशांक सिंह और आशुतोष ने धमाका कर दिया। आशुतोष पहला ही मैच खेल रहे थे और 17 गेंद में 31 रन बनाए। शशांक ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए फिफ्टी जमा दी। वह 29 गेंद में 61 रन बनाकर नाबाद लौटे और पंजाब ने एक गेंद शेष रहते 3 विकेट से मैच जीत लिया। नूर अहमद ने 2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+