Aaj Ka Match Kon Jeeta 13 April: आज का मैच कौन जीता- दिल्ली vs मुंबई इंडियंस
Aaj Ka Match Kon Jeeta: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम बेहतरीन शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई। मुंबई का जितना स्कोर बनना चाहिए था, उतना नहीं बना। तिलक वर्मा ने बेहतरीन फिफ्टी जड़ी और टीम को 5 विकेट पर 205 रनों तक पहुंचा दिया।
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन रोहित शर्मा और रिक्लेटन ने मिलकर पहले विकेट के लिए धांसू भागीदारी की। दोनों ने 47 रन जोड़े। बेहतरीन शुरुआत मिलने के बाद रोहित शर्मा आउट हो गए, वह 12 गेंदों में 18 रन बना पाए।

उनके बाद रिक्लेटन 25 गेंदों में 41 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव ने बैटिंग अच्छी की लेकिन उनकी पारी अपेक्षाकृत धीमी रही। वह 28 गेंदों में 40 रन के निजी स्कोर पर चलते बने और उनके बाद हार्दिक पांड्या महज 2 रन बनाकर चलते बने।
मुश्किल स्थिति में तिलक वर्मा ने खुद को क्रीज पर जमाए रखा और रन भी बनाते चले गए। तिलक वर्मा ने तूफानी अंदाज दर्शाया और एक बेहतरीन फिफ्टी जमा दी। 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में 59 रन बनाए और अंतिम ओवर में आउट हुए।
उनके अलावा नमन धीर ने भी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए नाबाद 38 रन बनाए। नमन धीर ने अपनी पारी में 17 गेंदों का सामना किया, उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जमाए। इस तरह मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 विकेट पर 205 रनों तक पहुंचा। दिल्ली के लिए विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही। फ्रेजर मैकगर्क पहली ही गेंद पर दीपक चाहर का शिकार बन गए। इसके बाद मुकेश कुमार की जगह करुण नायर को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में लाया गया और यह फैसला एकदम सही साबित हो गया। तीन साल बाद आईपीएल में खेलते हुए करुण नायर ने चौके और छक्कों की बारिश कर 22 गेंदों में फिफ्टी जमा दी, आईपीएल में 7 साल बाद उनकी फिफ्टी आई है।
करुण नायर फिफ्टी के बाद भी तेजी से खेलते चले गए और अभिषेक पोरेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। पोरेल 25 गेंदों में 33 बना चलते बने, उनके बाद नायर शतक के करीब जाकर 89 रन पर आउट हुए। उनकी पारी 40 गेंदों तक चली, इस दौरान 12 चौके और 5 छक्के आए। उनके बाद अक्षर पटेल 9 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल भी आउट होकर चलते बने और दिल्ली कैपिटल्स दबाव में आ गई। अंतिम 4 ओवर में दिल्ली को जीतने के लिए 42 रनों की दरकार थी। आशुतोष शर्मा क्रीज पर थे। विप्रज निगम 14 रन बना आउट हो गए और अंतिम 12 गेंदों में 23 की दरकार थी। इस बीच उन्नीसवें ओवर में आशुतोष दो चौके जड़ने के बाद रन आउट हो गए, उन्होंने 17 रन बनाए, अंतिम 8 गेंदों में 14 रनों की दरकार थी। आशुतोष रन आउट हुए थे और अगली गेंद पर दो रन लेने के प्रयास में कुलदीप यादव नौवें विकेट के रूप में रन आउट हो गए। इसके बाद 7 गेंदों में 13 रनों की दरकार थी और अंतिम विकेट के रूप में स्टार्क के साथ मोहित शर्मा थे वह आते ही रन आउट हो गए और मुंबई इंडियंस ने रोमांचक अंदाज में दिल्ली को 193 पर आउट कर 12 रनों से जीत दर्ज कर ली। कर्ण शर्मा ने 3 विकेट झटके, अंतिम तीन विकेट लगातार गेंदों पर रन आउट के रूप में गिरे।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications