Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्ज
Aaj Ka Match Kon Jeeta: दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है। यूपी को हार का सामना करना पड़ा है। यूपी वॉरियर्ज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 119 रनों का स्कोर खड़ा किया। शेफाली वर्मा ने धुआंधार पारी खेलते हुए नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यूपी की ओपनर बल्लेबाज वृंदा दिनेश बिना खाता खोले ही आउट हो गई। उनके बाद तहलिया मैक्ग्रा ने 1 और एलिसा हिली ने 13 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने पर यूपी वॉरियर्ज की स्थिति खराब हो गई।

श्वेता सहरावत और ग्रेस हैरिस ने मोर्चा संभालने का प्रयास किया। हैरिस 17 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। उनके बाद श्वेता क्रीज पर बनी रहीं और बेहतरीन 45 रनों की पारी खेल टीम को संकट से निकालने का प्रयास किया। अन्य बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुईं।
यूपी वॉरियर्ज की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। टीम ने 9 विकेट पर 119 रनों का मामूली स्कोर हासिल किया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए राधा यादव ने धमाकेदार अंदाज में गेंदबाजी करते हुए कुल 4 विकेट अपने नाम किये। मारिजाने कैप के खाते में भी कुल 3 विकेट आए।
जवाबी पारी में खेलते हुए मेग लेनिंग और शेफाली वर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। शेफाली वर्मा ने धुआंधार बैटिंग करते हुए दिल्ली की गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर डाली। वह अपनी फिफ्टी जड़ने में सफल रहीं और खेलती चली गईं। दूसरे छोर पर लेनिंग भी कम नहीं थीं।
लेनिंग ने भी अपनी फिफ्टी जड़ी। पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी देखने को मिली। लेनिंग 51 रन बनाकर आउट हो गईं। शेफाली ने 43 गेंदों में 64 रनों की नाबाद पारी खेली। रोड्रिग्स ने भी नाबाद 4 रन बनाए और दिल्ली ने 1 विकेट पर 123 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications