BAN vs ZIM: ज़िम्बाब्वे ने तोड़ दिया बांग्लादेश का घमण्ड, घर में घुसकर बुरी तरह चटाई धूल
Aaj Ka Match Kon Jeeta: ज़िम्बाब्वे का बांग्लादेश दौरा अंतिम टी20 मुकाबले के साथ ही समाप्त हो गया। अंतिम टी20 मुकाबले में मेहमान टीम ने जीत दर्ज की लेकिन इससे सीरीज पर कोई असर नहीं पड़ा। पांच मैचों की सीरीज को मेजबान बांग्लादेश ने 4-1 के अंतर से अपने नाम कर लिया।
ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह निर्णय सही साबित हुआ। बांग्लादेश के दोनों ओपनर बल्लेबाज टिक नहीं पाए। तंजिद हसन और सौम्य सरकार क्रमशः 2 और 7 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

उनके बाद तोहिद हृदोय भी जल्दी ही आउट हो गए। हृदोय ने महज 1 रन का स्कोर हासिल किया। यहाँ से नजमुल शान्तो और महमुदुल्लाह ने मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। शान्तो 28 गेंदों में 36 रनों के स्कोर पर आउट होकर चले गए।
महमुदुल्लाह ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जमाई। वह 54 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके अलावा शाकिब अल हसन ने 21 रनों की पारी खेली। अंत में जाकिर अली ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 24 रनों की नाबाद पारी खेली और बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट पर 157 रनों तक पहुंचा दिया। ज़िम्बाब्वे के लिए मुजराबानी और ब्रायन बेनेट ने 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए ज़िम्बाब्वे की शुरुआत भी खराब रही। ओपनर बल्लेबाज मरुमानी महज 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। ब्रायन बेनेट और कप्तान सिकन्दर रजा ने मोर्चा संभाल लिया और धांसू बैटिंग करते हुए स्कोर 100 पार पहुंचा दिया।
बेनेट अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद 70 के निजी स्कोर पर आउट हुए। सिकन्दर रजा ने 46 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 72 रनों की पारी खेली। जोनाथन कैम्पबेल ने नाबाद 8 रन बनाए और जिम्बाब्वे ने 2 विकेट के नुकसान पर मुकाबला अपना नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications