Aaj Ka Match Kon Jeeta 20 July: आज का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs पाकिस्तान

Aaj Ka Match Kon Jeeta: बांग्लादेश दौरे पर खेलने के लिए पाकिस्तानी टीम की स्थिति खराब हो गई। पहले टी20 मुकाबले में खेलते हुए पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए और टीम 110 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए 7 विकेट से मैच जीत लिया।

टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पाकिस्तान को बैटिंग करने के लिए बुलाया और यह निर्णय सही साबित हुआ। पाकिस्तानी ओपनर बल्लेबाज सैम अयूब महज 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। उनके बाद खेलने के लिए आए मोहम्मद हारिस भी 4 के निजी स्कोर पर चलते बने।

aaj ka match kon jeeta

पाकिस्तान ने एक के बाद एक कई विकेट गंवाए। कप्तान सलमान अली भी 3 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान ने अपने 5 विकेट महज 46 के स्कोर पर ही गंवा दिए। ऐसा होने की उम्मीद भी थी क्योंकि इस मौसम में बांग्लादेश की पिचों पर खेल पाना मुश्किल होता है।

विकेट पतन के बीच एक छोर पर फखर जमान क्रीज पर खड़े रहे। वह 44 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। वह रन आउट होकर चले गए। निचले क्रम से अब्बास अफरीदी ने 22 रन बनाए। इस तरह पाक टीम अंतिम ओवर की तीन गेंद शेष रहते 109 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 3 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश ने भी कुछ विकेट गंवाए लेकिन बाद में पाकिस्तान की धुनाई करते हुए मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश ने सोलहवें ओवर में 3 विकेट पर 112 रन बनाकर मैच जीत लिया और तीन मैचों की सीरीज में लीड हासिल कर ली।

बांग्लादेश के लिए ओपनर परवेज हुसैन ने अंत तक टिककर बैटिंग की और नाबाद 56 रनों की पारी खेल अपना काम कर दिया। उनके अलावा तोहिद हृदोय के बल्ले से भी 36 रनों की पारी देखने को मिली। पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्ज़ा के खाते में दो विकेट आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+