Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड टेस्ट
Aaj Ka Match Kon Jeeta: बांग्लादेश के खिलाफ एक मुश्किल टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज बचा ली। दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हो गई। न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 136 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
कीवी टीम की जीत के हीरो ग्लेन फिलिप्स रहे। उन्होंने दोनों पारियों में रन बनाए। दूसरी पारी में फिलिप्स के बल्ले से नाबाद 40 रनों की पारी देखने को मिली। उन्होंने कठिन परिस्थिति से कीवी टीम को बाहर निकाला और मिचेल सैंटनर के साथ मिलकर अहम भागीदारी की।

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को 137 रनों का लक्ष्य मिला था और इसका पीछा करते हुए 69 के कुल स्कोर पर ही 6 विकेट आउट हो गए। यहाँ से ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सैंटनर ने मोर्चा संभाल लिया और लक्ष्य की तरफ बढ़ते चले गए। दोनों के बीच नाबाद भागीदारी हुई।
सैंटनर ने 39 गेंद में नाबाद 35 रनों की पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स ने 48 गेंद में नाबद 40 रन बनाए और टीम को 139 तक पहुंचाते हुए 4 विकेट से जीत दिला दी। बेहद मुश्किल पिच पर न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार जीत दर्ज कर ली। बांग्लादेश ने स्पिन के लिए मददगार पिच तैयार करवाई थी लेकिन इसमें खुद ही फंस गए।
पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 172 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई थी। मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए थे। कीवी टीम के लिए मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने 3-3 विकेट अपने नाम किये। इसके बाद कीवी टीम ने बैटिंग करते हुए 180 रन बनाए। इस दौरान ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 87 रन जड़े, उन्होंने 72 गेंदों का सामना किया।
बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम ने 3-3 विकेट झटके। जवाब में दूसरी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश की टीम 144 रनों के स्कोर पर आउट हुई। जाकिर हसन ने 59 रन बनाए और न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल ने 6 विकेट झटके। इसके बाद न्यूजीलैंड ने 139 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीता और सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई।












Click it and Unblock the Notifications