Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड

Aaj Ka Match Kon Jeeta: बांग्लादेश ने दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में धमाका कर दिया और न्यूजीलैंड को पराजित कर दिया। मेजबान टीम ने सिलहट में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 150 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। तैजुल इस्लाम ने घातक गेंदबाजी करते हुए कुल 10 विकेट झटके।

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को बांग्लादेश से 332 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन यह हासिल करना आसान काम नहीं था। कीवी टीम महज 181 रन बनाकर आउट हो गई तथा मैच गंवा दिया। टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड की टीम को दूसरी बार हराया है।

bangladesh vs new zealand

इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में खेलते हुए कुल 310 रनों का स्कोर खड़ा किया था। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज महमुदुल हसन जॉय थे। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज फिफ्टी नहीं जमा पाया। नजमुल हसन ने 37 रनों की पारी खेली।

कीवी टीम के लिए गेंदबाज ग्लेन फिलिप्स ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ियों को आउट किया। उनके अलावा एजाज पटेल और काइल जेमिसन के खाते में भी 2-2 विकेट आए। जवाबी पारी में खेलते हुए कीवी टीम की स्थिति खराब हो गई। बल्लेबाज आउट होते जा रहे थे और विलियमसन ने क्रीज का कोना पकड़ लिया।

केन विलियमसन ने ने अपना 29वां टेस्ट सैकड़ा जड़ा और 104 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने 317 रन बनाकर 7 रन की बढ़त हासिल की। तैजुल इस्लाम को 4 विकेट मिले। यहाँ से दूसरी पारी में बांग्लादेश की बैटिंग अच्छी रही। नजमुल हसन ने शतक जमाया। वह 105 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा मुशफिकुर रहीम ने 67 रनों की पारी खेली। कीवी टीम के लिए दूसरी पारी में एजाज पटेल ने 4 विकेट झटके।

332 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की टीम 181 के स्कोर पर सिमट गई और बांग्लादेश ने 150 रनों से मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड के लिए डैरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। तैजुल इस्लाम ने 6 विकेट लेते हुए मैच में कुल 10 विकेट झटके। सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+