Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया Vs वेस्टइंडीज, पहला टी-20

Aaj Ka Match Kon Jeeta, Australia vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के तूफानी प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज, 9 फरवरी को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला गया, जहां वेस्टइंडीज ने पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर की 70 रन की पारी के दम पर 11 रन से जीत लिया।

तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अब 1-0 से आगे हो गई है। डेविड वार्नर ने शुक्रवार को होबार्ट में पहले टी20I में वेस्टइंडीज के खिलाफ तुफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वार्नर ने ब्लंडस्टोन एरेना में 36 गेंदों में 70 रन की पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। जोश इंग्लिस और टिम डेविड ने भी क्रमश: 39 और 37 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को 200 रन के पार पहुंचाया।

Australia

वेस्टइंडीज की ओर से ब्रैंडन किंग सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। किंग ने 37 गेदों पर एक छक्का और सात चौके की मदद से 53 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद जॉनसन चार्ल्स ने 25 गेंदों पर 42 रन की शानदार पारी खेली। इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी खिलाड़ी 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। कप्तान रोवमैन पॉवेल ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया, पोल सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ।

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जेसन बेहरेनडोर्फ, जोश हेज़लवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+