Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड

Aaj Ka Match Kon Jeeta: न्यूजीलैंड दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। कंगारुओं ने दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 72 रनों के बड़े अंतर से हराते हुए तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से विजयी बढ़त हासिल कर ली। सीरीज में एक मैच और है।

न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपन कर रहे स्टीव स्मिथ आउट हो गए। वह 11 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। उनके बाद यहाँ से ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने मोर्चा संभाल लिया और दोनों स्कोर 85 रन तक लेकर गए।

aaj ka match kon jeeta

हेड ने 22 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। मैक्सवेल फ्लॉप रहे और 6 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। जोश इंग्लिस ने 5 रन बनाए। मार्श भी अच्छी बैटिंग करते हुए 26 के निजी स्कोर पर आउट होकर लौट गए। टिम डेविड ने 17 रन बनाए। एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते चले गए।

पैट कमिंस ने निचले क्रम से मोर्चा संभालते हुए 28 रनों की पारी खेली और टीम 174 के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। लोकी फर्ग्युसन ने न्यूजीलैंड के लिए बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कुल 4 विकेट अपने नाम किये। एडम मिल्ने, बैन सीयर्स और सैंटनर के खाते में भी 2-2 विकेट आए।

जवाबी पारी में खेलते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत भी खराब रही और ओपनर फिन एलेन 6 रन बनाकर आउट हो गए। विल यंग भी 5 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। सैंटनर ने 7 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। ग्लेन फिलिप्स थोड़ा टिके लेकिन वह भी 42 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने कीवी बल्लेबाज टिक नहीं पाए और 17 ओवर में 102 रन के कुल स्कोर पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज एडम जैम्पा रहे। वह 4 विकेट लेने में सफल रहे। उनके अलावा नाथन एलिस ने भी 2 विकेट हासिल किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+