Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- अफगानिस्तान vs नीदरलैंड्स

Aaj Ka Match Kon Jeeta: वर्ल्ड कप में आज का मुकाबला अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया। अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स को 7 विकेट से हरा दिया। नीदरलैंड्स की टीम 179 रन बनाकर आउट हो गई। अफगानिस्तान ने 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में चौथी जीत दर्ज की है।

टॉस जीतकर नीदरलैंड्स ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया लेकिन यह गलत साबित हो गया। ओपनर बल्लेबाज बैरेसी महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद मैक्स ऑडॉड और एकरमैन के बीच दूसरे विकेट के लिए एक अर्धशतकीय भागीदारी देखने को मिली।

aaj ka match kon jeeta

इस बीच अच्छी बैटिंग कर रहे मैक्स भी 42 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। एकरमैन जब 29 रन बनाकर आउट हुए, उस समय एंगलब्रेक्ट ने मोर्चा संभाला और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। वह 58 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर लौटे।

नीदरलैंड्स का मध्यक्रम और निचला क्रम फ्लॉप रहा और अफगानी स्पिनरों के सामने टिक नहीं पाया। पूरी टीम 179 रनों के मामूली स्कोर पर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। नूर अहमद के खाते में भी 2 विकेट आए।

जवाबी पारी में खेलते हुए अफगानिस्तान ने गुरबाज (10) का विकेट गंवा दिया। उनके बाद इब्राहिम जदरान भी 20 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से रहमत शाह और शाहिदी ने मोर्चा संभाल लिया। रहमत शाह फिफ्टी जड़ने के बाद 52 के निजी स्कोर पर आउट हुए।

शाहिदी क्रीज पर टिके रहे और उनके साथ अजमतुल्लाह ओमरजई भी खड़े रहे। शाहिदी ने फिफ्टी जड़ी और अफगानिस्तान ने 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत हासिल कर ली। शाहिदी के बल्ले से नाबाद 56 रन आए और ओमरजई ने नाबाद 31 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 3 विकेट पर 181 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान की इस वर्ल्ड कप में यह चौथी जीत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+