Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 May: आज का मैच कौन जीता- पंजाब vs दिल्ली
Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 May: भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे आईपीएल मैच को रद्द कर दिया गया। इस मैच में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला चल रहा था। लेकिन पाकिस्तान द्वारा जम्मू में ड्रोन से हमला करने के बाद स्थिति गंभीर हो गई, जिसके कारण मैच को बीच में रोकने का निर्णय लिया गया। हालांकि, मैच रोकने की वजह फ्लड लाइट्स बताई गई है।
पंजाब और दिल्ली मैच रद्द (Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 May)
गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे पाकिस्तान ने जम्मू में ड्रोन से हमला किया था। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने जवाबी फायरिंग की, जबकि पाकिस्तान के द्वारा कई सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से हमले किए गए। इस सुरक्षा खतरे को देखते हुए धर्मशाला में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया। इस हमले के एहतियातन खिलाड़ियों और अंपायरों को मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके साथ ही, मैदान की फ्लड लाइट्स को भी बंद कर दिया गया ताकि सुरक्षा की स्थिति पर नज़र रखी जा सके।

पंजाब किंग्स ने जीता था टॉस
सुरक्षा कारणों से मैच अधिकारियों ने तुरंत ही निर्णय लिया कि मैच को रद्द किया जाएगा। मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी जारी थी और उन्होंने 10.1 ओवरों में 1 विकेट पर 122 रन बना लिए थे। पहले विकेट के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह के बीच शानदार 122 रन की साझेदारी हुई।
प्रियांश आर्या ने खेली धमाकेदार पारी
प्रियांश आर्या ने 34 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली, जबकि प्रभसिमरन सिंह 50 रन बनाकर नाबाद थे। यह साझेदारी पंजाब किंग्स के लिए अहम साबित हो रही थी, लेकिन अचानक हुए हमले के कारण मैच को स्थगित करना पड़ा। सुरक्षा की स्थिति को प्राथमिकता देते हुए मैच अधिकारियों ने बिना देरी किए इसे रद्द करने का निर्णय लिया। इस फैसले के बाद मैदान से खिलाड़ियों और दर्शकों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया और सुरक्षा को और भी कड़ा किया गया।












Click it and Unblock the Notifications