Aaj Ka Match Kon Jeeta 7 April: आज का मैच कौन जीता- मुंबई vs आरसीबी
Aaj Ka Match Kon Jeeta 7 April: 10 साल बाद आरसीबी ने मुंबई को वानखेड़े स्टेडियम में हराने में सफलता हासिल की। आरसीबी ने मुंबई को 12 रनों से पटखनी दी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वानखेड़े में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
आरसीबी की शुरुआत खराब रही और फिल सॉल्ट पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट को अपना विकेट दे बैठे। इसके बाद विराट कोहलीऔर देवदत्त पडिक्कल ने टीम को संभाला और मुंबई के सामने 200 से अधिक रनों का विशाल लक्ष्य रखा।
आरसीबी ने बनाए 221 रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 7 April)
देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए कोहली के साथ 91 रनों की साझेदारी निभाई। विग्नेश पुथुर ने देवदत्त पडिक्कल को आउट कर मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई। पडिक्कल 22 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या ने विराट कोहली को नमन धीर के हाथों कैच कराया। वह 42 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली ने इस मुकाबले में अपने 13000 टी-20 रन भी पूरे किए।

रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने भी 40 रनों का अहम योगदान दिया। उन्होंने 19 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 40 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 221 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, स्वास्तिक चिकारा, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।
मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, राज बावा।












Click it and Unblock the Notifications