Aaj Ka Match Kon Jeeta 6 May: आज का मैच कौन जीता- मुंबई vs गुजरात
Aaj Ka Match Kon Jeeta 6 May: गुजरात टाइटंस ने डक वर्थ लुईस नियम के तहत मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। जिसके जवाब में गुजरात की टीम 19 ओवर में 7 विकेट खोकर 147 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। बारिश के कारण दो बार मैच को बीच में रोक दिया गया था। इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में 16 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है।
मुंबई ने बनाए थे इतने रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 6 May)
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए मुंबई इंडियंस को 155 के स्कोर पर रोक दिया। गुजरात की दमदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस की विस्फोटक बल्लेबाजी बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। विल जैक्स ने मुंबई के लिए सबसे अधिक 53 रनों की पारी खेली। 35 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से विल जैक्स ने अर्धशतकीय पारी खेली।

रेयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा फ्लॉप
रेयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा से मुंबई की टीम को अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी। लेकिन दोनों ही बल्लेबाज ऐसा करने में सफल नहीं हो सके। मोहम्मद सिराज ने पारी के पहले ही ओवर में रेयान रिकेल्टन को पवेलियन भेजने का काम किया। वानखड़े को बल्लेबाजों का पिच माना जाता है, लेकिन यहां मुंबई की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखरी हुई नजर आई।
साई किशोर ने किया कमाल
दो विकेट जल्दी गिरने के बाद विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव ने मुंबई को संभालने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी हुई। ऐसा लग रहा था कि मुंबई आराम से 200 से अधिक का स्कोर बना लेगी। लेकिन साई किशोर ने सूर्य़कुमार यादव को आउट कर गुजरात की मैच में वापसी की। इसके बाद मुंबई की टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई और 20 ओवर में टीम 8 विकेट खोकर महज 155 रन ही बना सकी।
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कर्ण शर्मा, रीस टॉप्ली, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्वनी कुमार।
चेन्नई सुपर किंग्स: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, राशिद खान, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, वाशिंगटन सुंदर, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, दसुन शनाका।












Click it and Unblock the Notifications