Aaj Ka Match Kon Jeeta 6 April: आज का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs गुजरात
Aaj Ka Match Kon Jeeta 6 April: सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मैच में गुजरात ने सात विकेट से बाजी मारी। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर दिल जीतने वाला प्रदर्शन किया। गुजरात टाइटंस की तरफ से धारदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने चार विकेट चटकाए। हैदराबाद ने 152 रन बनाए, जिसके जबाव में गुजरात ने 20 गेंद रहते 7 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
मोहम्मद सिराज ने दिखाया दम (Aaj Ka Match Kon Jeeta 6 April)
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा को मोहम्मद सिराज ने पावरप्ले में ही आउट कर हैदराबाद को बड़ा झटका दिया। मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। हेड के बाद सिराज ने अभिषेक शर्मा को भी आउट करने का काम किया। वह 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने ईशान किशन को कैच आउट करा हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। सिराज ने अंत के ओवरों में भी अपना कहर जारी रखा और कुल चार विकेट अपने नाम किए।

हैदराबाद ने बनाए थे 152 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही, पहले ही ओवरों में टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड आउट हो गए। मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी ने टीम को शुरुआती सफलता दिलाई, उन्होंने ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा को जल्दी पवेलियन भेज दिया। अनिकेत वर्मा और कामिंदु मेंडिस भी हैदराबाद के लिए इस मुकाबले में अपना दमखम नहीं दिखा सके। अंत में पैट कमिंस और मोहम्मद शमी ने कुछ रन जोड़े और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, वाशिंगटन सुंदर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।












Click it and Unblock the Notifications