Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 May: आज का मैच कौन जीता - आरसीबी vs चेन्नई
Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 May: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शनिवार को रोमांचक मुकाबले को 2 रन से गंवा बैठी। चेन्नई सुपर किंग्स के आयुष म्हात्रे और रविंद्र जडेजा ने कमाल की पारी खेली। आयुष म्हात्रे 48 गेंदों में 9 चौके और पांच छक्के की मदद से 94 रन बनाने का काम किया। लेकिन अंतिम ओवर में चेन्नई की टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही।
आरसीबी ने जीता मैच (Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 May)
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को जैकब बेथेल और विराट कोहली ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई। शुरुआती ओवर्स से ही दोनों बल्लेबाज चेन्नई के गेंदबाजों पर हावी नजर आए। खासतौर पर विराट कोहली अपने अंदाज से बिल्कुल विपरीत तेजी से रन बनाने का काम किया। कोहली ने तेजी से रन बनाते हुए अपना अर्धशतक भी पूरा किया। आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 213 रन बनाने का काम किया। रोमारियो शेफर्ड ने महज 14 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली।
जैकब बेथेल ने जड़ा अर्धशतक
जैकब बेथेल ने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक 28 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने बल्लेबाजी में आक्रामक शुरुआत की और अपनी तेज़ पारी से सभी को प्रभावित किया। बेथेल ने विराट कोहली के साथ पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की। फिल सॉल्ट की गैर मौजूदगी में जैकब बेथेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को तेज शुरुआत दिलाई।

कोहली ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 29 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा। कोहली ने आक्रामक शुरुआत करते हुए गेंदबाजों को लगातार चुनौती दी। उनकी पारी में तेज शॉट्स और स्मार्ट प्लेसमेंट देखने को मिली। जिससे वह गेंदबाजों पर हावी रहे। इस अर्धशतक के साथ उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। विराट कोहली आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा अभिनंदन सिंह।












Click it and Unblock the Notifications